Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP: विदेशी कलाकारों की रामलीला रहेगी प्रमुख आकर्षण, दीपोत्सव पर आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम

Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव से आयोजित होने वाली रामलीला में चार देश रूस, श्रीलंका, सिंगापुर एवं नेपाल के कलाकारों की ओर से रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा।

अयोध्या (फोटो फाइल)

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

Ayodhya: सातवें दीपोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए अयोध्या शोध संस्थान भी विभिन्न कार्यक्रमोंं का आयोजन करेगा। अयोध्या शोध संस्थान इन कार्यक्रमों का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से कर रहा है। संस्थान की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की एक लंबी रूपरेखा तैयार की गई है। इस मौके परअयोध्या में तीन दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश से ही नहीं विदेश के भी कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।

अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक लवकुश द्विवेदी ने बताया कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा, रामलीला झांकी, स्थानीय, प्रादेशिक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राम लीलाएं आयोजित की जाएगी। इसके अलावा रामायण मेले का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यक्रम अयोध्या शोध संस्थान की ओर से आयोजित किए जाएंगे।

रामलीला में शामिल होंगे चार देश के कलाकार

अयोध्या में दीपोत्सव से आयोजित होने वाली रामलीला में चार देश रूस, श्रीलंका, सिंगापुर एवं नेपाल के कलाकारों की ओर से रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा देश के 21 प्रदेशों की रामलीला, रामायण परंपरा पर आधारित लोक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए लगभग ढाई हजार कलाकार अयोध्या पहुंच रहे हैं। यह कार्यक्रम राम कथा पार्क के मुख्य मंच पर सायंकालीन विदेशी रामलीला से प्रारंभ होगा। इसके अलावा अन्य विशेष मंचों में रामघाट, बिरला धर्मशाला, बड़ी देवकाली, गुप्तार घाट तथा भरत कुंड में तीन दिवसीय भजन कीर्तन एवं रामलीलाओं का आयोजन किया। देश-विदेश के लगभग ढाई हजार कलाकारों का इसमें संगम होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें- लाखों लोगों को राशन, 3000 बेसहारा बच्चों के लिए ‘अन्न सेवा’… नीता अंबानी ने ऐसे मनाया अपना 60वां जन्मदिन

इन कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

अयोध्या में दीपोत्सव से पूर्व आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में इसके अलावा वैश्विक राम विषयक रामायण प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। राम सीता स्वरूप प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाना है। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक लवकुश द्विवेदी ने बताया स्कूली बच्चों द्वारा राम कथा के विभिन्न प्रसंगों पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 125 फीट लम्बे कैनवास पर अवध के राम का चित्रांकन भी किया जाएगा। राम कथा पार्क के मुख्य मंच पर ग्लोबल इन्साइक्लोपीडिया आफ द रामायण परियोजना अंतर्गत अयोध्या शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित विभिन्न ग्रन्थों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विमोचन करेंगे।

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital