Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Weather Update: देश में अगले पांच दिनों तक लू से मिलेगी राहत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

UP Weather Today: आईएमडी (IMD) ने यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है. वहीं रविवार को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

Weather Update

Weather Update: देश के कई राज्यों में तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है. आईएमडी के मुताबिक अगले पांच दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी से राहत के संकेत मिल रहे हैं. विभाग ने कहा कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है. निजी मौसम एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने कहा कि एक और निम्न दबाव का क्षेत्र (ट्रफ) भी बना है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ‘ट्रफ’ आमतौर पर बादल लाता है और बारिश करता है, जिससे तापमान में गिरावट आती है.

भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान लू की स्थिति नहीं है.” विभाग ने बताया कि रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है. वहीं, राज्य के कुछ जिलों में बादल छाए रहने की भी संभावना है. कई जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. हालांकि पिछले दो दिनों से कई जगहों पर हल्की बारिश होने से गर्मी से बड़ी राहत मिली है. रविवार को भी तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

क्या है इन जिलों का तापमान?

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को प्रयागराज में सबसे ज्यादा 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. जिसके बाद वाराणसी व लखीमपुर खीरी में पारा 40 डिग्री रहा. जबकि लखनऊ और आगरा में अधिकतम तापमान क्रमश: 34.4 डिग्री और 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, प्रयागराज 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बीते दिनों सबसे गर्म जिला रहा है.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Bungalow Row: ‘सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं’- बगंला खाली करने के बाद बोले राहुल गांधी

उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. हालांकि पिछले दो दिनों में हुई हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. अगले दो दिनों तक मौसम में गर्मी से राहत मिलेगी. लेकिन अगले हफ्ते फिर से तापमान बढ़ सकता है. ऐसी संभावना है कि इस सप्ताह के अंत तक तापमान फिर से 45 डिग्री के आसपास जा सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital