Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Vidhan Sabha Session: दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा, बीजेपी विधायकों ने यमुना के पानी को लेकर आप को घेरा

Delhi Vidhan Sabha Session: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि,”यमुना के गंदे पानी की आपूर्ति की वजह से लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘ इससे कैंसर की बीमारी हो रही है.

delhi

दिल्ली विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायकों का धरना

Delhi Vidhan Sabha Session: दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा हुआ. बीजेपी विधायकों ने प्रदूषण और यमुना में गंदगी को लेकर जमकर हंगामा किया. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बीजेपी के चार विधायकों को मार्शलों द्वारा दिल्ली विधानसभा से बाहर करवा दिया. खबरों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायकों ने आप को घेरने के लिए यमुना का प्रदूषित पानी लेकर विधानसभा के अंदर लेकर पहुंचे थे.

बता दें कि बीजेपी के विधायकों ने यमुना में प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी, जिसे अध्यक्ष ने अस्वीकार करते हुए कहा कि वह किसी नियम के तहत किसी चर्चा की अनुमति नहीं देंगे. विधायकों ने दो बोतलों में यमुना के पानी के नमूने अध्यक्ष को दिए. इस पर अध्यक्ष ने आगाह किया, ‘‘पानी तेजाब से दूषित पाया गया तो बीजेपी विधायकों की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी.’’ जिसके बाद बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना शुरू कर दिया.

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बोला हमला

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि,”यमुना के गंदे पानी की आपूर्ति की वजह से लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘ इससे कैंसर की बीमारी हो रही है. गुर्दे को नुकसान पहुंच रहा है और साथ ही यह अन्य बीमारियां की वजह भी बन रहा है. जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने यमुना की सफाई के लिए आप सरकार को 2500 करोड़ रुपये दिए हैं.’’

ये भी पढ़ें-  Ukraine: यूक्रेन की राजधानी कीव में बच्चों के स्कूल के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, हादसे में गृह मंत्री समेत 18 की मौत

केंद्र सरकार से धन मिलने के बाद भी नहीं हुई सफाई- बीजेपी

आप का विरोध करते हुए रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में बीजेपी विधायकों के विधानसभा के बाहर धरना दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक बोतलो में गंगा का पानी भरकर धरना दे रहे हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि केंद्र से धन प्राप्त करने के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार यमुना की सफाई करने में विफल रही है. विधायकों ने ‘केजरीवाल माफी मांगो’ के नारे लगाए और यमुना नदी के प्रदूषित पानी के साथ दिल्ली विधानसभा परिसर के अंदर मार्च किया.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital