Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Viral Video: हेलीकॉप्टर के सामने शख्स ने खड़े होकर ली सेल्फी, उड़ान भरने में हुई दिक्कत, सुरक्षाकर्मियों ने सिखाया अच्छा सबक

Funny Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा सकता है कि एक शख्स सेल्फी लेने के लिए हेलीकॉप्टर के रास्ते में खड़ा हो जाता है. पहले शख्स हेलीकॉप्टर के सामने आकर उसकी फोटो लेता है और फिर सेल्फी लेने लगता है.

Viral Video

हेलीकॉप्टर के सामने सेल्फी लेने पहुंचा शख्स (फोटो screen grab)

Selfie Video Viral: सेल्फी का क्रेज आजकल युवाओं के सिर चढ़कर बोला रहा है. कई खतरनाक जगहों पर युवाओं के सेल्फी लेने के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ट्रेन के सामने, समुद्र किनारे या पहड़ों जैसी कई खतरनाक जगहों पर आपने लोगों के सेल्फी लेने के वीडियो देखें होंगे. कई लोग अपनी जान को खतरे में डालकर ऐसी जगहों पर सेल्फी लेते हैं और फिर उनकी जान खतरे में पड़ जाती है. कभी-कभी तो इनकी जान भी चली जाती है. न जाने कितने ही ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी जान को खतरे में डालकर सेल्फी ले रहा है.

यह कोई ट्रेन या पहाड़ों पर सेल्फी नहीं ले रहा है यह तो सीधे हेलीकॉप्टर के सामने सेल्फी ले रहा है. जिससे हेलीकॉप्टर को टेक ऑफ करने की दिक्कत होती है. हालांकि बाद में सुरक्षाकर्मियों ने आकर शख्स को हटाया और अच्छा सबक सिखाया.

शख्स की वजह से हेलीकॉप्टर को उड़ने में हुई दिक्कत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा सकता है कि एक शख्स सेल्फी लेने के लिए हेलीकॉप्टर के रास्ते में खड़ा हो जाता है. पहले शख्स हेलीकॉप्टर के सामने आकर उसकी फोटो लेता है और फिर सेल्फी लेने लगता है. शख्स की इस हरकत की वजह से हेलीकॉप्टर को टेक ऑफ करने में दिक्कत होती है. हेलीकॉप्टर अपनी उड़ान भरने की तैयारी ही कर रहा था तभी वो शख्स उसके सामने आ जाता है. जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर को अपनी उड़ान गतिविधि कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी.

सुरक्षकर्मिया ने शख्स में जड़े थप्पड़ और लात

शख्स की इस हरकत को देखकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचते हैं और शख्स को जोड़दार थप्पड़ मारते हैं. इसके बाद शख्स वहां से भागने लगता है. तभी कुछ और सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचते हैं और उस पर लात घूंसे की बरसात कर देते हैं. इसके बाद वहां से हेलीकॉप्टर उड़ान भरकर चला जाता है. हालांकि अभी तक इस पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो कहां का है, लेकिन दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह केदारनाथ (Kedarnath) है, जहां हेलीकॉप्टर के जरिए श्रद्धालुओं को लाया जाता है. इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital