Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Waqf Bill: असदउद्दीन ओवैसी और अन्य सांसदों ने स्पीकर से मिलकर JPC द्वारा संपादित किए गए पन्नों को शामिल करने की मांग की

सांसद ने कहा कि इसके बाद हम सब सभी सांसदों के डिसेंट रिपोर्ट के साथ बैठे और तकरीबन जो भी पन्नें और पैराग्राफों को संपादित किया गया था उसे शामिल कर लिया गया है. जिसके बाद स्पीकर ने कहा कि इसे सांसद में पेश किया जाएगा

Asaduddin Owaisi

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी. (फाइल फोटो)

लोकसभा सांसद औऱ AIMIM नेता असदउद्दीन ओवैसी ने जेपीसी द्वारा वक्फ बिल पर सौंपी गई रिपोर्ट को लेकर आज सांसद के बाहर मीडिया से बात की. सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ने हमारी चिंताओं पर ध्यान दिया और एसजी से इसमें संभव सुधार के निर्देश दिए.

सांसद ओवैसी ने कहा 


लोकसभा के सांसदों का एक ग्रुप, जिसमें ए राजा, कल्याण बनर्जी, इमरान मसुद, डॉ जावेद, तरुण गगोई और मैं था, जाकर लोकसभा स्पीकर से मिला. हमने स्पीकर साहब से कहा हमारे डिसेंट (असहमति) रिपोर्ट में कई पेजों को संपादित (Redact) कर दिया गया है. इस पर स्पीकर ने फौरन एसजी को बुलाकर कहा कि एसजी हमारे साथ बैठ कर नियम के अनुसार सुधार करें. जिसके बाद पार्लियामेंट लाइब्रेरी में हम सारे लोकसभा सांसद बैठे और बताया कि हमारे नोट से जो भी हिस्सा संपादित किया गया है अगर वो नियम के खिलाफ नहीं है तो उसे शामिल किया जाए.

संपादित पैराग्राफों को शामिल कर लिया गया

सांसद ने कहा कि इसके बाद हम सब सभी सांसदों के डिसेंट रिपोर्ट के साथ बैठे और तकरीबन जो भी पन्नें और पैराग्राफों को संपादित किया गया था उसे शामिल कर लिया गया है. जिसके बाद स्पीकर ने कहा कि इसे सांसद में पेश किया जाएगा. मुझे उम्मीद है कि स्पीकर और जवांइट वर्किंग कमेटी के जवांइट सेकेट्री के साथ हमारी मुलाकात के बाद हमारे जो भी आपत्ति थी उसको शामिल कर लिया जाएगा. हां अगर कुछ कमेटी के नियम के खिलाफ है तो उसे शामिल नहीं किया जाएगा. बाकि सांसद में देखते हैं ये शामिल होता है या नहीं


ये भी पढ़ें: Budget Session: जेपीसी रिपोर्ट पर राज्यसभा में हंगामा, खड़गे बोले- असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है ये बिल


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital