Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Watan Ko Jano: पीएम मोदी ने शुरू कराई ‘वतन को जानो’ पहल, दिल्ली में PM से मिले जम्मू-कश्मीर के 250 स्टूडेंट्स, देश भ्रमण पर निकले

‘Watan Ko Jano’ Program: पीएम मोदी ने आज ‘वतन को जानो’ प्रोग्राम के तहत जम्मू-कश्मीर के 250 स्टूडेंट्स से बातचीत की. वे स्टूडेंट्स देशभ्रमण पर हैं. उन्हें ये देखने का मौका मिला है कि देश कितना बड़ा और प्यारा है.

PM Modi meets kashmiri students

जम्मू-कश्मीर के 250 स्टूडेंट्स की पीएम मोदी से मुलाकात

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

‘Watan Ko Jano’ Program: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘वतन को जानो’ कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर के 250 स्टूडेंट्स से मुखातिब हुए. इस दौरान कश्मीर के सभी जिलों के स्टूडेंट्स प्रधानमंत्री से मिले. कई स्टूडेंट्स ने अपने अपने मन की बात शेयर की. प्रधानमंत्री मोदी ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उनसे देश को जानने का आह्वान किया.

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम रविवार, 24 दिसंबर को दिल्ली में हुआ. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लगभग सभी जिलों से वंचित पृष्ठभूमि के 250 छात्र देश का दौरा कर रहे हैं. अब तक उन्होंने जयपुर, अजमेर और दिल्ली का दौरा किया है.

PM Modi JK



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital