Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली में 14 जनवरी से फिर बढ़ेगी ठिठुरन, गलन के साथ पड़ेगी शीतलहर की तगड़ी मार

IMD Weather Update: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली को शीतलहर से राहत है. हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो 14 जनवरी से दिल्ली में ठंड एक बार फिर बढ़ने वाली है.

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. आज यानी 13 जनवरी की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. दिल्ली में आज भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं. सबसे कम तापमान दिल्ली के रिज क्षेत्र में 6.4 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. एनसीआर के इलाकों को भी ठंड से राहत मिली है. गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 10.9 डिग्री सेल्सियस, गाजियाबाद में 9.4 डिग्री सेल्सियस और नोएडा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 16 जनवरी तक और बिहार के कुछ हिस्सों में 14 जनवरी तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण चलने वाली तेज हवाओं से लोगों को कोहरे से राहत मिलेगी, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में बूंदाबांदी की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों में फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.

कोहरे के कारण यातायात भी रहेगा सुचारु

रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण 95 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इस बीच, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने ट्वीट किया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमित क्षमता के कारण कुछ उड़ानें देरी से चल रही हैं.

ये भी पढ़ें- Indian Railway: जनरल टिकट पर स्लीपर कोच में सफर, कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं, यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा

स्मॉग का हमारे स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है. स्मॉग में नाइट्रोजन ऑक्साइड, वाष्पशील कार्बनिक यौगिक और सल्फर डाइऑक्साइड जैसे जहरीले कण होते हैं. तापमान में कमी आने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ठंड का मौसम आते ही सर्दी, फ्लू, अस्थमा और निमोनिया जैसी बीमारियां होने लगती हैं. ऐसे में सर्दियों में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital