Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Weather Update: फिर सताएगी चिलचिलाती धूप, तापमान होगा 42 पार, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में लौटेगी हीटवेव

Delhi Weather: मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके साथ ही मौसम साफ रहेगा.

weather

हीटवेव से हो जाएं सावधान (फोटो ट्विटर)

Weather Update: देश में एक बार फिर भीषण गर्मी शुरू होने वाली है. बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है, अलग-अलग हिस्सों में आंधी और बारिश देखने को मिली है. वहीं अब ये सिलसिला थमने वाला है, क्योंकि राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में चिलचिलाती गर्मी शुरू होने वाली है. कई इलाकों में तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है. ज्यादातर राज्यों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियल तक पहुंच सकता है. आज गुरुवार को भी बारिश के आसार नहीं है मौसम साफ रहने वाला है और तेज धूप निकलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन एक सप्ताह तक हिटवेव की संभावना नहीं है. उसके बाद लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ेगा.

आईएमडी (IMD) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है और इससे 13 मई को दिल्ली में धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है.

दिल्ली के मौसम की जानकारी

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके साथ ही मौसम साफ रहेगा. 13 और 14 मई को होने वाली बारिश से तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी. 13 मई को अधिकतम तापमान 42  डिग्री सेल्सियस और 14 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हालांकि 16 और 17 मई से लू चलने की संभावना पूरी तरह से खत्म हो जाएगी.

इस राज्यों में हीटवेव की होगी शुरुआत

देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में हिटवेव की शुरुआत हो सकती है, जिसमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात जैसे राज्य शामिल हैं. अभी गुजरात के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच चुका है. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के आसपास है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इन राज्यों में अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital