Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन, पारा पहुंचा 2.8 डिग्री, यूपी में भी रेड अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली के लोधी रोड पर तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया. आज की सुबह राजधानी दिल्ली में सबसे ठंडी सुबह रही. वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Weather Update (10)

मौसम विभाग ने दिल्ली में जारी किया रेड अलर्ट (फोटो ANI)

Weather Update: राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत पूरे उत्तर भारत में कोल्ड अटैक का कहर जारी है. पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों मे तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो रही है. वहीं राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है. इसके साथ ही कई राज्यों में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी हुई है. राजधानी दिल्ली में तापमान कई जगहों पर 3 दर्ज किया गया है. दिल्ली के लोधी रोड पर तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया. इस तरह आज दिल्ली की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही. तो वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 से 7 जनवरी तक यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके साथ ही तीनों दिन दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप रहने वाला है.

दिल्ली में रेड अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान विभाग ने सात जनवरी तक शीतलहर चलने और कोल्ड अटैक को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं दिल्ली एयरपोर्ट ने गुरुवार को अपने सभी यात्रियों को सतर्क कर दिया. हवाई अड्डे ने कहा कि सभी लड़ाई अभियान वर्तमान में सामान्य हैं लेकिन “कम दृश्यता प्रक्रिया जारी है”. सोमवार और मंगलवार के बीच करीब 100 उड़ानें देरी से चलीं और कुछ को कोहरे के कारण डायवर्ट किया गया. इसमें कहा गया है, “यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें.”

ये भी पढ़ें- Banda Accident: बांदा में कंझावला जैसी वारदात, ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को 3 KM तक घसीटा, दर्दनाक मौत

यूपी में भी रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग की तरफ बीते बुधवार को 35 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज भी घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने सात जनवरी तक राज्य के 35 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड डे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, 31 जिलों में बेहद खराब मौसम की चेतावनी भी जारी की गई है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital