Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Weather: यूपी में बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड, मेरठ में 9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में जल्द ही नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके बाद प्रदेश में सर्दी बढ़ने लगेगी.

Weather Update

Weather Update

उत्तर भारत में लगभग ठंड ने दस्तक दे दिया है. देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर में भी ठंड का असर शुरू हो चुका है. सुबह के वक्त भीषण कोहरा और गलन देखने को मिल रहा है. वहीं मौसम विभाग ने बताया कि 25 नवंबर से पूर्वी हवाओं के साथ एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा. जिसके चलते गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. साथ ही मौसम विभाग ने 25 नवंबर से 27 नवंबर के बीच तटीय राज्य के बड़े हिस्से के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 24 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी बदलने वाला है. देश की राजधानी में  24-27 नवंबर को आसमान में बादल का अनुमान लगाया गया है. बता दें कि इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 27 नवंबर को देखने को मिल सकता है.

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला

वहीं उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला बदला सा है. पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. जिसके चलते दिन में गर्मी और सुबह-शाम को सर्दी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में जल्द ही बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. बारिश के वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं बुधवार को मेरठ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. तापमान में गिरावट से कंपकंपाने वाली सर्दी की शुरुआत हो गई है.

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Update: मजदूरों के करीब बचाव दल, ड्रिलिंग मशीन में खराबी के कारण रुका है काम

प्रदेश में आज के मौसम का हाल

आज के मौसम की बात करें तो  24 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहने वाला है और तापमान में भी कोई नहीं होने वाला हैं. साथ ही 26 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रह सकता है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी में भी देखने को मिलने वाला है. जिसके चलते 27 नवंबर को पश्चिमी यूपी के कई स्थानों समेत पूर्वी यूपी एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital