West Bengal Earthquake: पश्चिम बंगाल में मंगलवार को भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी. राजधानी कोलकाता समेत कई इलाकों में लोग दहशत में घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. भूकंप का केंद्र म्यांमार बताया जा रहा है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता बताई गई है.
जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र म्यांमार के अक्याब शहर से 70 मील दूर पूर्व में था. भूकंप की वजह से बांग्लादेश में भी लोग घरों से बाहर निकल आए. यह भूकंप करीब 9 बजकर 15 मिनट पर आया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने किसी भी जान माल की पुष्टि नहीं की है.
An earthquake with a magnitude of 6.0 on the Richter Scale hit Myanmar at 21:04:00 (IST) today: National Centre for Seismology (NCS) pic.twitter.com/lfUNHI6qdh
— ANI (@ANI) February 3, 2026
म्यांमार से पहले बांग्लादेश में महसूस हुए झटके
म्यांमार में भूकंप आने से कुछ घंटे पहले ही बांग्लादेश में भूकंप आया था. रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में 24 घंटे के अंदर यह भूकंप का यह दूसरा झटका महसूस किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने अपने बयान में बताया कि मंगलवार को देश में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था. जिसका केंद्र म्यांमार के येनांगयान से 95 किलोमीटर की दूरी पर था.
ये भी पढ़ें- कभी बनते-बनते रह गए थे CM, तृणमूल से बीजेपी तक का सफर, कौन हैं मणिपुर के नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह?
कोलकाता में कैसा रहा हाल?
म्यांमार में आए भूकंप के इस झटके को कोलकाता में भी महसूस किया गया. कोलकाता में लोग घरों और रेस्टोरेंट से बाहर भाग निकले. फिलहाल पश्चिम बंगाल से कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई है. एक न्यूज एजेंसी को लोगों ने बताया कि घर, ऑफिस और रेस्टोरेंट में बैठे लोग भी भूकंप आने के बाद बाहर निकल गए.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

