Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत के इस राज्य में क्यों मार डाली गईं 53 हजार से ज्यादा मुर्गियां और बत्तखें? अधिकारी बोले- 6,777 पक्षियों को और मारना पड़ेगा

दक्षिण भारतीय राज्य केरल के अलाप्पुझा में ‘बर्ड फ्लू’ के प्रकोप के कारण इंसानों ने हजारों पक्षियों को मौत के घाट उतार दिया. ‘बर्ड फ्लू’ से ग्रस्त पक्षियों को खाने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही थी.

chickens killed in Kerala, ducks killed in Kerala,

केरल के अलाप्पुझा में बर्ड फ्लू का प्रकोप

Bird Flu in Kerala: केरल राज्य में इस साल 53 हजार से अधिक मुर्गियों और बत्तखों को मार दिया गया, इसकी वजह वहां ‘बर्ड फ्लू’ का फैलना बताई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि केरल के अलाप्पुझा जिले के कुछ वार्डों में 6,777 मुर्गियों और बत्तखों को बृहस्पतिवार को भी मारा जाएगा.

केरल सरकार की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, ”इस वर्ष केरल के अलाप्पुझा जिले में अब तक 53,455 मुर्गियों और बत्तखों को मारा गया है. जिसमें चेरुथाना में 11,939, एडथुआ में 31,811, अंबालापुझा उत्तर में 540 और थकाझी में 9,165 मुर्गियों और बत्तखों को मार दिया गया.”

Bird Flu Virus

बर्ड फ्लू के मामले पहली बार बत्तखों में सामने आए

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि इस वर्ष 17 अप्रैल को एडथुआ और चेरुथाना ग्राम पंचायत के कुछ वार्डों में बर्ड फ्लू के मामले पहली बार बत्तखों में सामने आए थे. अधिकारियों ने बताया कि अंबालापुझा उत्तरी ग्राम पंचायत के वार्ड-9 में बर्ड फ्लू के ताजा मामलों की पुष्टि हुई है. अधिकारियों ने कहा कि वार्ड 9 के एक किलोमीटर के दायरे में 6,777 मुर्गियों व बत्तखों को बृहस्पतिवार को मार दिया जाएगा.

यह भी पढ़िए: विशेषज्ञों ने H5N1 Bird Flu वायरस के खतरे के प्रति आगाह किया, बोले- ‘कोविड महामारी से 100 गुना बदतर हो सकता है’

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital