Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

OMG! ज्वालामुखी की आंच पर महिला ने बनाया पिज्जा, वहीं बैठकर खाया भी, वीडियो हो रहा वायरल

woman made pizza on volcano: महिला ने वीडियो शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा कि, “यह सक्रिय ज्वालामुखी पर पिज्जा पकाकर खाने के लिए ग्वाटेमाला की यात्रा. हो सकता है कि हमने वहां सिर्फ इसके लिए यात्रा नहीं की हो.”

pizza

ज्वालामुखी की आंच पर महिला ने बनाया पिज्जा (फोटो सोशल मीडिया)

Mexico Volcano: दुनियाभर में पिज्जा का काफी ज्यादा क्रेज है, लोग अक्सर इस खाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और यह काफी लोगों का फेवरेट भी होता होता है. यहां तक तो ठीक था, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पिज्जे की शौकीन महिला इसे ज्वालामुखी पर पकाती हुई दिख रही है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे देखकर हैरान रह गए. महिला का नाम एलेक्जेंड्रा ब्लोडेट है और वह एक ट्रैवलर है. उसने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं.

खबरों की मुताबिक, यह घटना मेक्सिको के दक्षिण में स्थित ग्वाटेमाला की है. यह जगह दुनियाभर में काफी ज्यादा फेमस है और इस जगह का नाम सैन विसेंट है. अक्सर यहां लोग घूमने के लिए आते हैं. इसी कड़ी में एलेक्जेंड्रा ब्लोडेट नाम की एक फूड ब्‍लॉगर महिला वहां पहुंची और ज्वालामुखी की आंच पर पिज्जा बनना शुरू कर देती हैं.

वीडियो बनाकर किया शेयर

महिला ने वोलकेनो में न सिर्फ पिज्जा बनाया बल्कि उसके पकाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया. इस दौरान उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि, “यह सक्रिय ज्वालामुखी पर पिज्जा पकाकर खाने के लिए ग्वाटेमाला की यात्रा. हो सकता है कि हमने वहां सिर्फ इसके लिए यात्रा नहीं की हो, लेकिन यह एक मजेदार बोनस था. उन्होंने यह भी बताया था कि यहां आखिरी विस्फोट 2021 में हुआ था. यहां तेज हवाएं और ठंड होती है.

वीडियो क्या दिख रहा है

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह सक्रिय ज्वालामुखी के अंदर पिज्‍जा पका रही है. वीडियो की शुरुआत में सबसे पहले एक लड़का कच्चे पिज्जा को जमीन में डालते और उसे ढंकता हुआ दिख रहा है, फिर थोड़ी देर बाद वह पिज्जा को बाहर निकालता है और परोस देता है. इसके बाद वीडियो में महिला पिज्जा को खाते हुए आनंद लेती हुई दिख रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital