Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Yogi Adityanath on POK: पाकिस्तान से जल्द POK छीनेगा भारत! सीएम योगी के इस बयान से पाक में मची खलबली

Yogi Adityanath: सीएम योगी ने आगे कहा कि भारत की जो सबसे उपजाऊ जमीन थी वो पाकिस्तान के हिस्से में चली गई, लेकिन पड़ोसी मुल्क ने अपनी दुश्मनी में इतना अंधा हो गया कि उसने इस पर ध्यान ही नहीं दिया.

CM Yogi Adityanath

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)

Yogi Adityanath Speech: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल में जहां एक तरफ दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, वहीं देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ हुई है. आज भारत को कोई आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता. सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित सोशल मीडिया डॉयलॉग कार्यक्रम में एक ऐसा बयान दे दिया जिसे सुनकर पाकिस्तान के पसीने छूट गए होंगे. इसमें खास बात है कि सीएम योगी की इस बात को पाकिस्तान की जनता भी पसंद कर रही है.

सीएम योगी ने पाक अधिकृत कश्मीर (POK) का जिक्र करते हुए कहा कि “अब वहां से आवाज उठ रही है कि हमें फिर से भारत के अंदर लाने को काम करो. सीएम योगी ने आगे कहा कि दुनिया को आतंकवाद की भट्टी में झोंकने वाला आज एक-एक रोटी के लिए तरस रहा है. पांच किलो आटे के पैकेट के लिए छीना झपटी हो रही है”. दरअसल पाकिस्तान में काफी समय से आर्थिक हालात बिगड़े हुए है और पीओके के विकास की बात तो भूल ही जाओ. योगी के पीओके वाले बयान से पाक में खलबली मचना शुरू हो गई होगी.

ये भी पढ़ें- Delhi Girl Murder Case: “इग्नोर कर रही थी साक्षी, इसलिए की हत्या, मुझे कोई पछतावा नहीं”, पुलिस की पूछताछ में साहिल ने कबूला जुर्म

‘हमारी उपजाऊ जमीन को नहीं संभाल सका पाक’

सीएम योगी ने आगे कहा कि भारत की जो सबसे उपजाऊ जमीन थी वो पाकिस्तान के हिस्से में चली गई, लेकिन पड़ोसी मुल्क ने अपनी दुश्मनी में इतना अंधा हो गया कि उसने इस पर ध्यान ही नहीं दिया. दुनिया में भारत आज पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है जबकि पाकिस्तान दरिद्रता की नई-नई सीढ़ियां चढ़ रहा है. भारत समृद्धि की सीढ़ियां चढ़ रहा है जबकि पाकिस्तान नर्क के गर्त में गिरता जा रहा है.

‘पाक यू-ट्यूबर्स अपने शासकों को कोस रहे’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो कहा वो सच ही कहा है. वहां की जनता ही पाकस्तान की बदहाल स्थिति को बता रही है. वहां के यू-ट्यूबर्स अपने यू-ट्यूब चैनलों पर वहां के शासकों पर भड़ास निकाल रहे हैं. लोग बता रहे हैं कि आटा नहीं मिल रहा है. आटे के लिए रोज-रोज लाइन लगानी पड़ रही है.

कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की जनता अपने शासकों के झूठ से परेशान हो गई है. पाकिस्तान के लोग यू-ट्यूब पर भारत की तारीफ में जमकर बात कर रहे हैं. एक यू-ट्यूबर ने कहा कि जितना विकास पाकिस्तान के पंजाब और पीओके में नहीं हुआ, उतना विकास भारत ने कश्मीर में कर दिया है. वहीं दूसरे यू-ट्यबर ने कहा- मेरे खयाल से बेहतर है कि इंडिया के साथ करार करें. वहीं एक यूजर्र ने यहां तक कह दिया कि कश्मीर के लोग खुद ही पाकिस्तान के साथ आना नहीं चाहते. वो कहते हैं कि हम भारत के साथ खुश हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital