Bharat Express DD Free Dish

सीबीएसई 12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट में देरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सऊदी अरब के छात्र ने दायर की याचिका

सऊदी अरब के एक छात्र ने सीबीएसई कक्षा 12वीं के इंप्रूवमेंट परीक्षा परिणाम घोषित करने में हो रही देरी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. युद्ध के तनाव के कारण पश्चिम एशिया में ये परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं.

Supreme Court

सीबीएसई की कक्षा 12 के इंप्रूवमेंट रिजल्ट को रोकने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. यह याचिका सऊदी अरब के कक्षा 12 के छात्र प्रांसु जिगरकुमार पटेल की ओर से दायर की गई है. दायर याचिका में इंप्रूवमेंट परीक्षा के परिणाम घोषित करने में हो रही देरी को चुनौती दी गई है. याचिकाकर्ता के मुताबिक पटेल ने इस वर्ष पांच विषयों भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और कंप्यूटर विज्ञान में इंप्रूवमेंट परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था. पटेल ने भौतिक और रसायन विज्ञान की परीक्षाएं दीं.

युद्ध के तनाव के कारण पश्चिम एशिया में रद्द हुई थीं परीक्षाएं

हालांकि परीक्षा अवधि के दौरान, युद्ध संबंधी तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण सीबीएसई (CBSE) ने पश्चिम एशियाई देशों में कई परीक्षाएं रद्द कर दी थीं. 27 मार्च 2026 को सीबीएसई ने पश्चिमी एशियाई देशों में कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर एक अहम नोटिफिकेशन जारी किया है. बोर्ड ने इस नोटिफिकेशन में मिडिल ईस्ट देशों में क्लास 12वीं के रिजल्ट घोषित करने के लिए एक अल्टरनेटिव असेसमेंट स्कीम (वैकल्पिक मूल्यांकन योजना) बताई है.

इन 7 देशों के लिए जारी की गई थी असेसमेंट स्कीम

बोर्ड का यह नोटिफिकेशन बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के लिए जारी किया गया है. सीबीएसई ने अधिसूचना में बताया कि उसने इन देशों में मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने और छात्रों के मानसिक तनाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट: डॉक्टर शाहीन और मुजम्मिल समेत 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ी

उच्च शिक्षा में प्रवेश को देखते हुए सटीक मूल्यांकन जरूरी

मौजूदा स्थिति और उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के तय कार्यक्रम को देखते हुए बोर्ड का मानना है कि इस समय छात्रों का सबसे सटीक मूल्यांकन करने के लिए संपूर्ण, परिणाम आधारित मूल्यांकन योजना घोषित करना आवश्यक है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read