Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मकोका मामला: गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान सहित अन्य की बढ़ी न्यायिक हिरासत

मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान सहित अन्य की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है. कोर्ट इस मामले में 5 मई को सुनवाई करेगा.

MCOCA case
Edited by Akansha

मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान, रितिक पीटर, सचिन चिंकारा, सहित अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि की 5 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. वहीं विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने दो आरोपियों के खिलाफ जांच पूरी करने के लिए 11 दिन के लिए समय बढ़ा दिया है. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी साहिल उर्फ पोली और विजय उर्फ कालू के खिलाफ जांच पूरी करने के लिए दिल्ली पुलिस ने समय बढ़ाने की कोर्ट से मांग की थी.

कोर्ट 5 मई को करेगा अगली सुनवाई

कोर्ट 5 मई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. 4 जनवरी को मकोका से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने पहली चार्जशीट दाखिल की थी. दिल्ली पुलिस ने रितिक पीटर के खिलाफ मकोका की धारा 3 के तहत लगभग 300 पेजों की चार्जशीट दाखिल की थी. 4 दिसंबर 2024 को वसूली के मामले में नरेश बलियान को जमानत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका के मामले में गिरफ्तार कर लिया था.

इन आरोपियों के खिलाफ चल रहा मामला

मकोका के मामले में नरेश बालियान के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ मामला चल रहा है वे रितिक उर्फ पीटर, रोहित उर्फ अन्ना और सचिन चिकारा है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है कपिल सांगवान

कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital