Bharat Express DD Free Dish

NIA ने दाखिल की 1597 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, लश्कर प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी

पहलगाम आतंकी हमले के मामले में NIA ने जम्मू की अदालत में 1597 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें लश्कर प्रमुख हाफिज सईद को आरोपी बनाया गया है. हाफिज सईद पर पाकिस्तान से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और साजिश रचने का आरोप है.

Pahalgam Terror Attack NIA Files Charge Sheet Against Hafiz Saeed
Edited by Vaibhav Gupta

पहलगाम आतंकी हमले मामले में एनआईए ने जम्मू की निचली अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया है. दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट में पाकिस्तान स्थित लश्कर प्रमुख हाफिज सईद को आरोपी बनाया है. एआईए ने लश्कर-ए-तैयबा व टीआरएफ के प्रमुख के तौर पर आरोपी बनाया है.

क्या है आरोप?

एनआईए द्वारा दाखिल चार्जशीट में हाफिज सईद पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. NIA ने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और पाकिस्तान से सीमा पार बैठकर आतंकी साजिश रचने के आरोप भी लगाए है.

एनआईए के अनुसार यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट 1597 पन्नो का दायर किया है. दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट में पाकिस्तान की साजिश, हाफिज सईद की भूमिका और जांच के दौरान जुटाए गए वैज्ञानिक एवं अन्य साक्ष्यों का विस्तार से जिक्र है. एनआईए ने इससे पहले 15 दिसंबर 2025 को चार्जशीट दाखिल किया था.

पहलगाम में क्या हुआ था?

22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों ने धर्म के आधार पर पर्यटकों को निशाना बनाकर हमला किया था. इस आतंकी हमले में 25 निर्दोष पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी.

मामले में सब्सि पहले अनंतनाग जिले के पहलगाम थाने में एफआईआर संख्या 25/2025 दर्ज की गई थी. शुरू में इसकी जांच स्थानीय पुलिस ने किया था. लेकिन बाद में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को सौप दिया था. एनआईए ने कहा है कि वह इस मामले में पाकिस्तान की पूरी साजिश और सीमा पार से आतंकवाद को मिले समर्थन का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है.

कौन था शामिल?

इससे पहले दायर चार्जशीट में पाकिस्तान में रह रहे जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मौलाना मसूद अजहर उनके भाई राउफ असगर समेत पाकिस्तान में रह रहे है. अमर अल्वी समेत 19 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था. जिनमे पुलवामा के शाकिर बशीर, इंशा जान, पीर तारिक, वेज-उल- इस्लाम, मोहम्मद अब्बास राथर, बिलाल अहमद, मोहम्मद इकबाल राथर, मोहम्मद इस्माइल, समीर अहमद डार, आशिक अहमद, अदिल अहमद डार, मोहम्मद उमर फारूक, मोहम्मद कामरान अली, सज्जाद अहमद भट्ट, मुदासिर अहमद खान और कारी यासिर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: पर्सनालिटी राइट्स में मामले में X की याचिका पर एक्टर विवेक ओबेरॉय को दिल्ली हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read