SC की सख्त टिप्पणी: गर्मियों की छुट्टियों में वरिष्ठ वकील नहीं कर सकेंगे मेंशनिंग, जस्टिस विक्रमनाथ ने कहा- जूनियर को दें मौका
सुप्रीम कोर्ट ने गर्मियों की छुट्टियों (आंशिक कार्य अदालती दिवस) के दौरान वरिष्ठ वकीलों द्वारा मामलों की मेंशनिंग करने पर रोक लगाते हुए जूनियर वकीलों को मौका देने की सलाह दी है.
सुप्रीम कोर्ट के 5 नए जज कौन? जानें न्यायाधीश बनने का सफर
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिल गए हैं. इनमें जस्टिस शील नागू, जस्टिस श्री चंद्रशेखर, जस्टिस संजीव सचदेवा, जस्टिस अरुण पल्ली और वरिष्ठ वकील वी. मोहना शामिल हैं.
शादी के बाद लड़कियों और उनके परिवारों का अपमान करना समाज में गंभीर समस्या बन चुकी है- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न और महिला के साथ क्रूरता के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि शादी के बाद बेटियों और उनके मायके वालों का अपमान करना एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.
’20 लाख लोगों की जिंदगी से खिलवाड़…’ जोजरी नदी मामले में राजस्थान सरकार को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, SIT करेगी जांच
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया है. कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार और अधिकारियों से तीखा सवाल किया है.
Supreme Court Guidelines: फैसले में देरी पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट्स को 3 महीने में निर्णय सुनाने का आदेश
Supreme Court decision delay guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के हाई कोर्ट्स को निर्देश दिया है कि सुरक्षित रखे गए फैसले अधिकतम तीन महीने के भीतर सुनाए जाएं. कोर्ट ने कहा कि जमानत मामलों में आदेश यथासंभव अगले दिन जारी हो और तुरंत जेल प्रशासन को सूचित किया जाए.
Reliance vs SEBI: सुप्रीम कोर्ट से मुकेश अंबानी को क्लीन चिट! धोखाधड़ी के आरोप खारिज, सेबी को 250 करोड़ लौटाने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2007 के पेट्रोलियम फ्यूचर्स ट्रेडिंग मामले में सेबी के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज से 447.37 करोड़ रुपये वापस करने को कहा गया था.
नीट-यूजी पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र से मांगा हलफनामा, कहा- ‘हम युवाओं को निराश नहीं कर सकते’
सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार से 2 जुलाई तक हलफनामा दाखिल करने को कहा है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की पीठ ने सरकार से परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के उपायों की जानकारी मांगी.
WFI के खिलाफ विनेश फोगाट की जीत बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से किया इनकार
पहलवान विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति देने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है.
ट्विशा डेथ केस में सबसे बड़ा ‘जजमेंट डे’! सास और पति समर्थ की आज कोर्ट में पेशी; CBI द्वारा संयुक्त रिमान्ड की मांग के क्या हैं मायने?
मध्य प्रदेश के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में आज पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ शर्मा की CBI कोर्ट में पेशी होगी. सीबीआई दोनों आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी ताकि कथित साजिश और सबूत मिटाने के आरोपों की गहराई से जांच हो सके...
देरी से फैसले पर सख्ती: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स के लिए तय की समय सीमा, अनुच्छेद 142 के तहत अन्य दिशा-निर्देश जारी
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के हाई कोर्ट्स में फैसले सुनाने में हो रही देरी पर सख्त रुख अपनाते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अब सुरक्षित रखे गए फैसले अधिकतम 3 महीने में सुनाने होंगे.





