Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑपरेशन बालाकोट में अहम भूमिका निभाने वाली विंग कमांडर निकिता पांडेय को बड़ी राहत देते हुए उनकी सेवा समाप्ति पर लगी रोक को बढ़ा दिया है.

Pune Rape case: पुणे की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 4 साल की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी भीमराव कांबले को फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने मामले को दुर्लभतम श्रेणी का अपराध मानते हुए 55 दिनों में सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया.

राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है. सीबीआई अब आरोपियों के पुराने कड़ियों और 2025 के रिकॉर्ड्स की भी जांच कर रही है.

दिल्ली के 650 करोड़ के मेडिकल इक्विपमेंट और सर्जिकल सामान खरीद घोटाले में पूर्व डायरेक्टर डॉ. वत्सला अग्रवाल पर शिकंजे के बाद अब ED की एंट्री होने जा रही है. ACB की जांच के बीच इस मामले में 100 से अधिक डॉक्टरों और अफसरों से पूछताछ की तैयारी है.

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई (CBI) जांच की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने मामले को वेकेशन के बाद सुनने का निर्देश दिया.

Adani US Case: गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ दर्ज अमेरिकी आपराधिक मामले में अमेरिकी कोर्ट ने DOJ से आरोप वापस लेने के फैसले पर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है. कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह सामान्य प्रक्रिया है और इससे मुकदमा दोबारा शुरू होने के संकेत नहीं मिलते.

Adani US Case: गौतम अडानी केस में अमेरिकी जज ने DOJ से आरोप वापस लेने पर विस्तृत जवाब मांगा है. कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह सामान्य प्रक्रिया है और मामला कुछ ही हफ्तों में खारिज हो सकता है.

देश भर में बार-बार हो रहे भीषण अग्निकांडों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. वकील नरेंद्र गोस्वामी द्वारा दायर इस याचिका में मांग की गई है कि देश के सभी कोचिंग, अस्पताल और मॉल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर एक समान 'फायर सेफ्टी कानून' अनिवार्य किया जाए.

सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों, भ्रामक सामग्री, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट तथा न्यायपालिका जैसी संवैधानिक संस्थाओं की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है.

दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में एनआईए ने पटियाला हाउस कोर्ट में तीन और आरोपियों जमीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट्ट और मुजफ्फर अहमद (उर्फ फराज जफर) के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital