सुप्रीम कोर्ट ने जयराम रमेश की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया, जानें क्यों फटकार लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा सांसद जयराम रमेश की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. याचिका पूर्वव्यापी पर्यावरण मंजूरी के खिलाफ थी, लेकिन कोर्ट ने इसे मीडिया में चर्चा पाने का प्रयास बताया और याचिकाकर्ता को फटकार लगाई.
IRCTC घोटाला: लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किल? मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, 3 मार्च को आएगा निर्णय
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. 3 मार्च को आरोप तय करने पर निर्णय होगा, जिसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 16 आरोपी शामिल हैं.
दिल्ली शराब नीति घोटाला से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल और सिसोदिया पर आरोप तय करने पर फैसला सुरक्षित, 27 फरवरी को आएगा कोर्ट का निर्णय
दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नही, कोर्ट 16 फरवरी को करेगा जमानत याचिका पर सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉमेडियन राजपाल यादव को तुरंत राहत देने से इनकार किया. 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले में अब 16 फरवरी को अगली सुनवाई होगी.
डिफॉल्टर बिल्डरों की मदद कर रहा RERA, राज्य इस संस्था को खत्म करने पर करें विचार- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि यदि यह संस्था अपने मूल उद्देश्य से भटककर घर खरीदारों के बजाय डिफॉल्टर बिल्डरों को राहत दे रही है, तो इसे समाप्त करने पर भी विचार किया जाना चाहिए.
सेलिना जेटली के भाई की रिहाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा कदम, विदेश मंत्रालय को दिया सख्त निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री सेलिना जेटली की याचिका पर विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह उनके भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली से मुलाकात सुनिश्चित करे और यह स्पष्ट करे कि क्या वे अमीरात की लॉ फर्म के पक्ष में पावर ऑफ अटॉर्नी देना चाहते हैं.
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी के राजशेखर रेड्डी को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने 3500 करोड़ के आंध्र प्रदेश शराब घोटाले के मुख्य आरोपी के राजशेखर रेड्डी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने नौकरशाहों और नेताओं के बीच 'आपराधिक सांठगांठ' पर कड़ी टिप्पणी की.
प्रिया कपूर ने ननद मंदिरा कपूर के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की 20 करोड़ रुपए का सिविल मानहानि का मुकदमा
संजय कपूर की विरासत को लेकर छिड़ी कानूनी जंग अब और तेज हो गई है. प्रिया कपूर ने ननद मंदिरा कपूर पर सोशल मीडिया और पॉडकास्ट के जरिए उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए सिविल और आपराधिक मानहानि के मुकदमे दायर किए हैं.
‘घूसखोर पंडत’ की जगह नया नाम बताओ, तब रिलीज होगी…सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए फिल्म निर्माताओं को दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज के टाइटल पर कड़ी नाराजगी जताते हुए रिलीज पर रोक लगा दी. कोर्ट ने डायरेक्टर और नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी कर कहा कि नाम नहीं बदला तो फिल्म रिलीज नहीं होगी..
दिल्ली के साकेत कोर्ट ने बीना और ललित भसीन को बेटे समीर मोदी द्वारा दायर एक मामले में समन जारी किया
मोदी एंटरप्राइजेज के वारिस समीर मोदी की शिकायत पर दिल्ली की साकेत कोर्ट ने उनकी मां बीना मोदी को समन जारी किया है. मामला बोर्ड मीटिंग के दौरान हुई मारपीट और 11,000 करोड़ की विरासत के विवाद से जुड़ा है. पुलिस ने माना है कि हमले के पीछे बीना मोदी के शामिल होने के सबूत हैं.





