अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर रोक; कोर्ट ने केंद्र सरकार सहित राज्यों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
अरावली पर्वत श्रृंखला की परिभाषा को लेकर उठे विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने पहले के आदेश पर रोक लगा दी है और केंद्र सरकार समेत चार राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है.
उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाई कोर्ट के फैसले पर लगाया रोक
उन्नाव रेप केस में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम फैसलों और कानून की व्याख्या पर बाद में विचार करेंगे.
उन्नाव रेप केस मामले में सेंगर की जमानत रद्द की मांग वाली सीबीआई की याचिका पर 29 दिसंबर को होगी सुनवाई
उन्नाव रेप केस में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जे के महेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की पीठ 29 दिसंबर को सुनवाई करेगी.
अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर बढ़ी हलचल, सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 29 दिसंबर को होगी अहम सुनवाई
देश की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. अवैध खनन की बढ़ती चिंताओं के बीच अदालत ने सुओ मोटो याचिका दर्ज की है, जिस पर 29 दिसंबर को सुनवाई होगी. वहीं, केंद्र सरकार ने अरावली में नई खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.
अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के लगातार विरोध के बाद कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का लगातार विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली स्पेशल पीठ 29 दिसंबर को सुनवाई करेगी.
सुकेश चंद्रशेखर ने पटियाला हाउस कोर्ट में दी अर्जी, अदिति सिंह के 217 करोड़ रुपए वापस करने को तैयार
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में कहा है कि वह 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में शिकायतकर्ता अदिति सिंह को 217 करोड़ रुपये लौटाने को तैयार है.
सावधान! कबूतरों को दाना खिलाने पर अब लगेगा जुर्माना, बांद्रा कोर्ट ने व्यवसायी को माना दोषी
देश में पहली बार सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालने पर सजा सुनाई गई है. बांद्रा की अदालत ने एक व्यवसायी पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है.
16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग का कानून के जानकारों ने किया स्वागत
मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर केंद्र सरकार से सुझाव मांगे हैं.
उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित होने पर CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ CBI ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा निलंबित किए जाने पर जांच एजेंसी ने गंभीर आपत्ति जताई है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी राजेश भाई खिमजी और तहसीन रजा रफीउल्लाह शेख के खिलाफ आरोप तय
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खिमजी और तहसीन रजा रफीउल्लाह शेख के खिलाफ औपचारिक आरोप तय कर दिया हैं.




