Urdu Conclave 2026

लीगल

दिल्ली के लाल किला में हुए कार ब्लास्ट मामले में एनआईए की जांच जारी है. यासिर अहमद डार और अन्य आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने सुपरनोवा रेजिडेंशियल टावर्स (ईस्ट और वेस्ट) को लेकर बड़ा फैसला देते हुए अनुच्छेद 142 के तहत तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित की है.

जांच एजेंसियों का आरोप है कि बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए अमानतुल्लाह खान ने सरकारी नियमों और दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए नियुक्तियां कीं और इसके बदले अवैध रूप से धन लिया गया।

कोर्ट में एयर प्यूरीफायर को लेकर इस पर लगने वाली GST को कम करने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता का कहना कि इस पर लग रही GST को 18 प्रतिशत से कम कर 5 प्रतिशत कर दी जाए.

दिल्ली हाईकोर्ट अमेजन से जुड़ी अवमानना याचिका पर 20 जनवरी को सुनवाई करेगा. याचिका में आरोप है कि अमेजन डायग्नोस्टिक्स बिना क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट के रूप में पंजीकरण के दिल्ली में डायग्नोस्टिक सेवाएं दे रहा है, जो कानून और अदालत के आदेश का उल्लंघन है.

उन्नाव रेप केस में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की परेशानी कम होने का नाम नही ले रहा है. सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली जमानत को रद्द करने की मांग को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है.

Shaheen Malik Acid Attack: 16 साल पहले छात्रा शाहीन मलिक पर हुए तेजाब हमले के मामले में रोहिणी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. रोहिणी कोर्ट ने एडिशनल सेशन जज जगमोहन सिंह ने मामले में शामिल सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट ने सबूत के आभाव में सभी को बरी किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म अभिनेता सलमान खान द्वारा व्यक्तित्व और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए संशोधित याचिका को दायर नहीं करने पर नाराजगी जताई.

UP 77 Web Series: ऋचा दुबे ने याचिका दायर कर वेव सीरीज UP 77 की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. दायर याचिका में कहा गया है कि यह वेब सीरीज विकास दुबे के जीवन पर आधारित है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला कार ब्लास्ट मामले में आरोपी डॉक्टर मुज्जमिल गनी, अदील राथर, शाहिना सईद, मौलवी इरफान अहमद वागे, जासिर बिलाल उर्फ दानिश, शोएब और मुफ़्ती इरफान की न्यायिक हिरासत 8 जनवरी तक बढ़ा दी.