13 हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स मामले में गिरफ्तार ऋतिक बजाज को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
तीस हजारी कोर्ट ने 13 हजार करोड़ रुपए के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स मामले में गिरफ्तार ऋतिक बजाज को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. ऋतिक पर इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट में शामिल होने और रेड कॉर्नर नोटिस के तहत गिरफ्तारी का आरोप है.
‘साफ हवा नहीं दे सकते, तो एयर प्यूरीफायर पर GST कम करें’- दिल्ली हाईकोर्ट की केंद्र को सख्त टिप्पणी
एयर प्यूरीफायर पर 18% जीएसटी को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा. कोर्ट ने जीएसटी परिषद को इस मुद्दे पर तुरंत बैठक बुलाने और दर कम करने पर विचार करने के निर्देश दिए हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘मजनू का टीला’ इलाके में अवैध रूप से चल रहे रेस्टोरेंट्स, कैफे और व्यावसायिक दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने मजनू का टीला इलाके में अवैध रूप से संचालित रेस्टोरेंट, कैफे और दुकानों पर सख्त रुख अपनाया है.
अशोक चक्र ‘स्थिर’ या ‘गतिशील’? सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, अजय कुमार शर्मा ने किया नीति बनाने की मांग
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अजय कुमार शर्मा द्वारा दायर उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया है, जिसमें अशोक चक्र को 'गतिशील' (Dynamic) रूप में प्रदर्शित करने के लिए नीति बनाने की मांग की गई थी.
Agusta Westland Case: 7 साल बाद जेल से बाहर आएगा क्रिश्चियन मिशेल! कोर्ट ने कहा- ‘पासपोर्ट बने तो सीधा अदालत में हो जमा’
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. मिशेल को पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी जा चुकी है और अब सीबीआई मामले में भी रिहाई की अनुमति मिली है.
गैंगेस्टर विकास दुबे की पत्नी पहुंची हाई कोर्ट; वेब सीरीज ‘UP 77’ की रिलीज रोकने की मांग, केंद्र और OTT को नोटिस जारी
दिल्ली हाईकोर्ट ने गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे की याचिका पर केंद्र सरकार, संबंधित ओटीटी प्लेटफॉर्म और वेब सीरीज के निर्माताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
‘संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन…’, सेलिना जेटली ने भाई की सुरक्षा के लिए लगाई गुहार, दिल्ली हाईकोर्ट ने लिया एक्शन
दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री सेलिना जेटली की याचिका पर सुनवाई करते हुए भारतीय वाणिज्य दूतावास को निर्देश दिया है कि दुबई में हिरासत में लिए गए उनके भाई मेजर (सेवानिवृत्त) विक्रांत कुमार जेटली को कानूनी सहायता से जुड़े सभी विकल्पों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए.
उन्नाव रेप मामले में बीजेपी से निष्कासित विधायक और आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत
दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप केस में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा पर सशर्त रोक लगाई है.
हिजबुल मुजाहिदीन के मुखिया सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों सहित अन्य की ओर से दायर याचिका खारिज
हिजबुल मुजाहिदीन के मुखिया सैयद सलाहुद्दीन के बेटों को दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में निचली अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के खिलाफ उनकी अपील को खारिज कर दिया. एनआईए के अनुसार, ये दोनों पाकिस्तान से हवाला के जरिए फंड जुटाकर कश्मीर में आतंक फैलाने की साजिश में शामिल थे.
गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कथित आरोपी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दायर चार्जशीट पर 22 जनवरी को सुनवाई
गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कथित आरोपी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दायर चार्जशीट पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 22 जनवरी को सुनवाई होगा. पिछली सुनवाई के दौरान ईडी ने बड़ा दावा किया है कि स्काईलाइट ने वाणिज्यिक आवासीय विकास के लिए लाइसेंस ऊपरी दबाव में प्राप्त किया गया.




