सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस छात्रों को डिजिटल गैजेट्स देने पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के छात्रों को डिजिटल गैजेट्स मुहैया कराने की याचिका पर केंद्र सरकार से रिपोर्ट मांगी है.
बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! बरेली मामले में ‘यथास्थिति’ का आदेश, अधिकारियों को ‘मनमाने तरीके’ से काम ना करने की चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट ने बरेली में बुलडोजर कार्रवाई पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है. याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उनके आवास और मैरेज हॉल परिसर पर बिना नोटिस के कार्रवाई की जा रही है.
सुप्रीम कोर्ट ने डीपफेक के इस्तेमाल पर अंकुश और दुरुपयोग के लिए नियम बनाने की मांग वाली याचिका का किया निपटारा
सुप्रीम कोर्ट ने डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनियंत्रित उपयोग पर अंकुश लगाने संबंधी अधिवक्ता आरती साहा की याचिका का निपटारा कर दिया. सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ को केंद्र सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों की ओर से बताया गया कि डीपफेक नियंत्रण हेतु मसौदा नियम तैयार किए जा चुके हैं.
एसिड अटैक पीड़िता की याचिका पर केंद्र सरकार सहित सभी राज्यों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने जबरन एसिड पिलाने की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है और चार सप्ताह में जवाब मांगा है.
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत बरकरार, कोर्ट याचिका पर अप्रैल में करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सैनिकों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को मिली राहत को बरकरार रखा है. कोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई तक निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक जारी रहेगी, जिसकी सुनवाई अप्रैल में होगी.
Land for jobs case: कोर्ट ने सीबीआई से आरोपियों की वर्तमान स्थिति से संबंधित मांगी जानकारी
कोर्ट ने कहा कि इस मामले में कई आरोपियों की मौत हो चुकी है. ऐसे में सीबीआई आरोपियों की वर्तमान स्थिति के बारे में कोर्ट को जानकारी मुहैया कराए. स्पेशल न्यायाधीश विशाल गोगने ने यह आदेश दिया है.
दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शरजील इमाम, उमर खालिद, गुलफिशा फातिमा सहित अन्य की जमानत याचिका पर 9 दिसंबर को होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम, उमर खालिद, गुलफिशा फातिमा और अन्य आरोपी की जमानत याचिका पर 9 और 10 दिसंबर को सुनवाई होगी. इस मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ कर रही है.
लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आतंकी जासिर बिलाल वानी की NIA रिमांड की अवधि सात दिन के लिए बढ़ी
लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आतंकी जासिर बिलाल वानी को एनआईए रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसकी रिमांड सात दिन के लिए बढ़ा दी है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला कार ब्लास्ट मामले में अदालत की निगरानी में जांच और ट्रायल की मांग वाली PIL को किया खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला कार ब्लास्ट मामले में दायर जनहित याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि अदालत की निगरानी में जांच या ट्रायल की माँग वर्तमान चरण में उचित नहीं है, क्योंकि इस केस में अभी ट्रायल शुरू भी नहीं हुआ है.
मुस्लिम महिला को दहेज में दिया गया पैसा और सोना ससुराल से वापस पाने का हक: सुप्रीम कोर्ट
तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के हक में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम महिला को दहेज में दिया गया पैसा और सोना ससुराल से वापस पाने का हकदार है.




