दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में आरोपी शोएब की एनआईए रिमांड की अवधि 10 दिन के लिए बढ़ी
लाल किला कार ब्लास्ट केस में आरोपी शोएब की रिमांड अवधि अदालत ने 10 दिन बढ़ा दी. शोएब पर आतंकी उमर नबी को पनाह और लॉजिस्टिक सहायता देने का आरोप है.
यूएपीए मामले में दो साल से जेल में बंद आरोपी को चार्जशीट दाखिल नही होने पर सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने यूएपीए मामले में दो साल से जेल में बंद आरोपी को चार्जशीट न दाखिल किए जाने के कारण जमानत दे दी. कोर्ट ने इसे 'भयावह' बताया और असम पुलिस को फटकार लगाई.
अरुंधति रॉय को बड़ी राहत, SC ने कहा- ‘किसी के विचार नापसंद होना मुकदमे का आधार नहीं, केरल हाई कोर्ट का फैसला बरकरार’
सुप्रीम कोर्ट ने अरुंधति रॉय की किताब "Mother Mary Comes To Me" के खिलाफ दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया. याचिका में आरोप था कि किताब के कवर पर रॉय की सिगरेट पीते हुए तस्वीर तंबाकू विज्ञापन कानून का उल्लंघन करती है.
आस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके नाबालिग बेटों की हत्या के दोषी दारा सिंह द्वारा रिहाई की मांग वाली याचिका पर फरवरी में होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके बेटों की हत्या के दोषी दारा सिंह की रिहाई याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए ओडिशा सरकार को समय दिया है.
30 साल से पत्नी की हत्या के आरोप में सजा काट रहे स्वामी श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका
सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वामी श्रद्धानंद उर्फ़ मुरली मनोहर मिश्रा को झटका दिया है. राष्ट्रपति के समक्ष लंबित दया याचिका पर जल्द निर्णय की मांग वाली याचिका की त्वरित सुनवाई से कोर्ट ने इनकार कर दिया.
सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में दीप जलाने की अनुमति पर सुप्रीम कोर्ट जल्द करेगी सुनवाई, तीन दिसंबर की पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है, जिसमें तिरुप्परनकुंडम पहाड़ी स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के पास परंपरागत कार्टिगै दीपम जलाने की अनुमति दी गई थी.
सेंट कोलंबस स्कूल के छात्र की आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट ने तलब किया रिपोर्ट
दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल के छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुच गया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने मृतक छात्र के पिता की अर्जी पर दिल्ली पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट तलब किया है.
बीएलओ पर काम का दबाव कम करने के लिए अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और अन्य राज्यों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकारों को अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति का निर्देश दिया है.
सेलिना जेटली की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का विदेश मंत्रालय को निर्देश, पूछा- क्या भाई से संपर्क हो पाया?
दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर याचिका पर विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह दुबई में बंद मेजर (सेवानिवृत्त) विक्रांत कुमार जेटली से संपर्क स्थापित कराने में मदद करे.
साकेत कोर्ट ने भाजपा नेता सुरेश नखुआ को लगाई फटकार, यूट्यूबर ध्रुव राठी मानहानि मामले में हलफनामा दाखिल करने का आखिरी मौका
साकेत कोर्ट ने भाजपा नेता सुरेश नखुआ को यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सही हलफनामा दाखिल करने के लिए आख़िरी मौका दिया है.




