Bharat Express DD Free Dish

लीगल

कैश कांड से जुड़े मामले में कथित आरोपी जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने डिजिटल लोन ऐप्स की कथित मनमानी और डेटा गोपनीयता उल्लंघन से जुड़ी जनहित याचिका पर आरबीआई और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों की सुनवाई 9 जनवरी को भी जारी रहेगी. जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन. वी. अंजारिया की पीठ ने एबीसी नियमों के पालन, वैक्सीनेशन, माइक्रोचिपिंग, शेल्टर होम की कमी और प्रशासनिक जिम्मेदारियों पर गंभीर सवाल उठाए.

दिल्ली हाई कोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर भगदड़ रोकने और सुरक्षा उपाय लागू करने की याचिका पर केंद्र सरकार और रेलवे के ढीले रवैये पर नाराजगी जताई है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 8 साल की बच्ची की ई-रिक्शा दुर्घटना में मौत के मामले में दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग को नोटिस जारी किया है.

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल अंतरिम रोक लगा दी गई है.

2024 पुणे पोर्श हिट एंड रन मामले में आरोपी आशीष मित्तल और आदित्य सूद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया है.

कैश कांड मामले में कथित आरोपी जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 8 जनवरी को सुनवाई जारी रखेगा. याचिका में भ्रष्टाचार की जांच कर रही संसदीय समिति के गठन को चुनौती दी गई है.

आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के बीच बहस देखने को मिली.

सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को 19 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है. कोर्ट ने धारा 313 के तहत राहुल को अपना पक्ष रखने को कहा है.