Urdu Conclave 2026

लीगल

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश (Ahmedabad Plane Accident) मामले में एक छात्र की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने छात्र को हिदायत दी कि वह "पढ़ाई पर ध्यान दें". वहीं पायलट के 91 वर्षीय पिता द्वारा दायर याचिका में इस दुर्घटना की न्यायिक जांच की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट दिसंबर के पहले सप्ताह में मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती पुनर्विकास परियोजना मामले की सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई हाई कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा है जिसमें अडानी समूह को टेंडर दिए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर रोक लगाने से इनकार किया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सारंडा वन्यजीव अभ्यारण्य मामले में बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने फैसले में कहा कि राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के भीतर और ऐसे राष्ट्रीय उद्यान या वन्यजीव अभ्यारण्य से एक किलोमीटर के दायरे में खनन पर रोक लगा दिया है.

रेप के मामले में कथित आरोपी समीर मोदी के खिलाफ साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया गया है. दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दिल्ली हाई कोर्ट को दी है. साकेत कोर्ट ने समीर मोदी को जमानत दे दिया था.

CJI बी.आर. गवई ने सुप्रीम कोर्ट में लाल नारायण सिन्हा और शांति भूषण की तस्‍वीरों का अनावरण किया. उनके महान व्यक्तित्व की सराहना करते हुए सीजेआई बीआर गवई ने कहा— दोनों ने बेसिक स्ट्रक्चर और PIL को मजबूत किया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने फांसी घर मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिलहाल कोई राहत नहीं दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्टी सिंबल विवाद मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सभी पक्षकारों से कहा कि यह तय कर लें कि कौन कितनी देर दलीलों को पेश करेगा.

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति पर 17 नवंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने GRAP और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की जानकारी मांगी है.

सुप्रीम कोर्ट सीजेआई बी आर गवई पर एक वकील राकेश किशोर द्वारा जूता फेंकने से संबंधित मामले में दिसंबर में सुनवाई करेगा. पीठ ने याचिककर्ताओ से कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव दीजिए, हम इसको लेकर दिशा निर्देश जारी करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री सार्वजनिक करने का मामला एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच चुका है. सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ अपील दायर की गई है. हालांकि देर से अपील दायर करने पर रोक ने नाराजगी जाहिर की है.