Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच को लेकर गंभीर चिंता जताई है. सीजेआई बी आर गवई ने सुनवाई के दौरान पूछा कि राजनीतिक लड़ाई के लिए सीबीआई का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है.

रुड़की बस विस्फोट मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मोहम्मद इलियास को बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि पुलिस का इकबालिया बयान अस्वीकार्य है.

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में बड़ा आदेश जारी करते हुए कहा है कि 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ की ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को किसी भी स्थिति में जमानत नही दी जाए.

Tiger Conservation: सुप्रीम कोर्ट ने टाइगर सफारी को कोर/क्रिटिकल आवास क्षेत्रों में प्रतिबंधित किया. बफर जोन में सफारी केवल गैर-वन भूमि पर और रेस्क्यू सेंटर के साथ ही बन सकती है.

CJI बी.आर. गवई की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने 'एक्स पोस्ट फैक्टो' पर्यावरण मंजूरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाले पुराने फैसले की समीक्षा को ज़रूरी माना. जनहित में संतुलन पर ज़ोर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बढ़ते लापता बच्चों के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट्स के अनुसार हर 8 मिनट में एक बच्चा लापता हो जाता है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है.

दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार दानिश को पटियाला हाउस कोर्ट के एनआईए कोर्ट ने 10 दिनों के लिए एनआईए रिमांड पर भेज दिया हैं. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चंदना ने यह आदेश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर 21 नवंबर को सुनवाई करेगा. महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में लोकपाल की ओर से सीबीआई को चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति देने के खिलाफ याचिका दायर की है.

सुप्रीम कोर्ट से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित पोस्ट करने वाले एसोसिएट प्रोफेसर मोहम्मद अमीर अजमद अली खान महमूदाबाद को झटका लगा हैं. कोर्ट ने उसे विदेश जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम), उसके ग्रुप की कंपनियों और उनके प्रवर्तक अनिल अंबानी से जुड़े कथित बड़े बैंकिंग और कॉरपोरेट धोखाधड़ी की जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा हैं.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital