Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम आतंकवादी हमलों के मामले में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया है. नेहा राठौड़ पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज है.

केरल के मुल्लापेरियारबांध की जगह नए बांध के निर्माण के लिए दिशा निर्देश जारी करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार, केरल सरकार, तमिलनाडु सरकार और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि उसके पास पीएफआई की उस याचिका पर सुनवाई करने का अधिकार है, जिसमें यूएपीए ट्रिब्यूनल द्वारा संगठन पर लगाए गए पांच साल के प्रतिबंध को बरकरार रखने के आदेश की चुनौती दी गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सैनिकों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत बरकरार रखेगा. कोर्ट राहुल गांधी की ओर से दायर याचिका पर चार सप्ताह बाद सुनवाई करेगा.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी को लेकर लगाए गए आरोपों की एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को चुनाव आयोग के पास जाने को कहा है.

तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के मामले में जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौप दिया है. 10 अक्टूबर को कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट में चार्ज पर 10 नवंबर को फैसला सुनाएगा. पिछली सुनवाई में स्पेशल न्यायाधीश ने सभी पक्षों की जिरह के बाद आरोपी तय करने को लेकर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

Lalu Yadav IRCTC Scam Case: IRCTC घोटाले मामले में लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली के राउज एवन्यू कोर्ट ने IRCTC घोटाला मामले में आरोप तय कर दिये हैं.

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई (CJI BR Gavai) ने हनोई में 38वें LAWASIA सम्मेलन में मुख्य भाषण दिया और वकीलों और न्यायाधीशों से कानूनी सिस्टम में विविधता और समावेश को बढ़ावा देने के लिए और मज़बूत प्रयास करने का आह्वान किया.

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी अशोक पाल को राऊज एवेन्यु कोर्ट के डियूटी मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया गया, जहां कोर्ट ने दो दिन के लिए ईडी रिमांड पर भेज दिया है.