Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

यौन शोषण के मामले में तिहाड़ जेल में बंद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान दावा किया है कि उसे तिहाड़ जेल में जान का खतरा हैं. इसके बाद जुडिशियल मजिस्ट्रेट अनिमेष कुमार ने तिहाड़ जेल सुप्रिटेंडेंट से 18 नवंबर तक रिपोर्ट तलब किया है.

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि जैसे आधुनिक अस्पताल अपने इमरजेंसी वार्ड को हर संकट से निपटने के लिए तैयार रखते हैं, वैसे ही हमारे हाई कोर्ट्स को भी तुरंत, सटीक और प्रभावी न्याय प्रदान करने के लिए अपनी संरचना को तैयार करना होगा.

सुप्रीम कोर्ट पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की ओर से दायर ट्रांसफर याचिका पर 2 सप्ताह बाद सुनवाई करेगा.

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 1996 विश्व कप से जुड़े विज्ञापन टैक्स के मामले में कोलकाता नगर निगम की याचिका को खारिज कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की 29 एकड़ भूमि से कथित कब्जा हटाने के मामले में दी गई राहत को बरकरार रखा है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह आदेश जारी किया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने स्वीडन में रहने वाले भारतीय मूल के प्रोफेसर अशोक स्वैन द्वारा दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कैश फॉर जॉब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की ओर से दायर अर्जी पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली हाई कोर्ट टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और सांसद राशिद इंजीनियर की ओर से दायर याचिका पर 14 जनवरी को सुनवाई करेगा. जस्टिस रविन्द्र दुडेजा की पीठ मामले में सुनवाई कर रही है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 38 साल से लंबित वसीयत विवाद मामले का निपटारा कर दिया हैं. कोर्ट ने दिवंगत राजा प्रताप भान प्रकाश सिंह की 1985 की वसीयत को वैध ठहराया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कोविडशील्ड वैक्सीन के कथित दुष्प्रभावों से जुड़े मामले में याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने कहा कि मामले में समिति बनाने या दिशा-निर्देश जारी करने पर विस्तार से विचार किया जाएगा.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital