Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने विचाराधीन कैदियों को वोट देने के मामले में केंद्र और चुनाव आयोग से जवाब मांगा है. याचिका में कहा गया है कि देशभर के 4.5 लाख कैदी जिनमें से 75% विचाराधीन हैं, उन्हें लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए.

जम्मू-कश्मीर राज्य दर्जा बहाली की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को चार सप्ताह का समय दिया है. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने इसे संविधान पीठ के पास भेजने की मांग की, जबकि केंद्र ने प्रगति और जनसंतोष का हवाला देकर इसका विरोध किया.

जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को जरूरी दस्तावेज न होने पर हाई कोर्ट जाने की सलाह दी.

सुप्रीम कोर्ट ने दलित अधिकारों से जुड़ी व्यापक याचिका को खारिज करते हुए हाई कोर्ट जाने की सलाह दी. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने याचिकाकर्ता को राज्यवार याचिकाएं दाखिल करने की अनुमति दी.

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई की तारीख 13 अक्टूबर तय की है. CJI बी आर गवई मामले की सुनवाई करेंगे.

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला द्वारा अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया. कोर्ट ने इसे कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया.

सुप्रीम कोर्ट में 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर द्वारा चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने की घटना ने देशभर में हलचल मचा दी. घटना के तीन दिन बाद जस्टिस गवई ने कहा कि अब यह केवल इतिहास का पन्ना है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनावों में केवल बैलेट पेपर से वोटिंग कराने की याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि कोर्ट का समय बर्बाद नहीं किया जा सकता.

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने की याचिका दायर की है. सरकार की डिजिटल वक्फ पोर्टल योजना को लेकर विवाद जारी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत करोबारी संजय कपूर की ₹30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद से संबंधित मामले में फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों की ओर से दायर याचिका पर 13 अक्टूबर को सुनवाई करेगा.