केंद्रीकृत पोर्टल बनाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सहित अन्य को नोटिस भेज मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने बंद पड़े खातों का पैसा मालिकों तक पहुचाने के लिए केंद्रीकृत पोर्टल बनाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने चार सप्ताह में जवाब देने को दिया निर्देश.
तेलंगाना में स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग कोटा बढ़ाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना में स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग कोटा बढ़ाकर 42 फीसदी करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. वंगा गोपाल रेड्डी ने यह याचिका दायर की हैं.
इजरायली नागरिक डोर श्लोमो गोल्डस्टीन की ओर से दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया
सुप्रीम कोर्ट ने डोर श्लोमो गोल्डस्टीन की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने गोकर्ण में मिले रूसी बच्चों के संबंध में हस्तक्षेप की मांग की थी. नीना कुटीना अपनी बेटियों के साथ गुफा में महीनों से रह रही थीं.
कैश फॉर जॉब्स’ मनी लॉन्ड्रिंग मामला: पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी के याचिका वापस लिया, कोर्ट ने मामले को ट्रांसफर करने की मांग पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने कैश फॉर जॉब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वी. सेंथिल बालाजी की टिप्पणी हटाने की याचिका पर फैसला सुनाया. अदालत ने याचिका वापस लेने की अनुमति दी और दिल्ली ट्रांसफर की मांग पर राज्य सरकार को दो सप्ताह में जवाब देने का नोटिस जारी किया.
वोडाफोन-आइडिया की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 13 अक्टूबर को सुनवाई करेगा
वोडाफोन-आइडिया ने AGR बकाया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. कंपनी ने 9450 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बकाया में दोहराव और असंगतियों की जांच करने की मांग की है. कोर्ट ने सुनवाई 13 अक्टूबर तक के लिए स्थगित की.
मादक पदार्थो की तस्करी के मामले में गिरफ्तार दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली जमानत
सीमा शुल्क विभाग द्वारा 2021 में जब्त हेरोइन मामले में आरोपी क्वेंटिन डिकॉन को कोर्ट ने चार साल जेल में रहने के बाद जमानत दे दी. कोर्ट ने कहा कि मुकदमे की पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगेगा.
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर केंद्र और लद्दाख सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर केंद्र और लद्दाख सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.पत्नी गीतांजलि अंगमो ने एनएसए के तहत गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्व CBI संयुक्त निदेशक और दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार के खिलाफ दो FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 25 साल पुराने फर्जीवाड़े और दस्तावेजों में हेराफेरी के मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं. इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नीरज कुमार समेत अन्य पर IPC की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर गायक जुबीन गर्ग की मौत की सीबीआई या एसआईटी से जांच कि की मांग
सिंगापुर में आयोजित महोत्सव के आयोजक श्याम कानू महंत ने गायक जुबीन गर्ग की मौत की सीबीआई या एसआईटी से जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. जिसपर कोर्ट 6 अक्टूबर को सुनवाई कर सकता है.
छात्राओं से यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को जेल में मिलेगा सात्विक खाना और दवाई
छात्राओं से यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को जेल में मिलेगा सात्विक खाना और दवाई लेने की पटियाला हाउस कोर्ट ने अनुमति दे दी हैं. वही चैतन्यानंद की ओर से दायर अन्य अर्जी पर दिल्ली पुलिस ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है.





