Bharat Express DD Free Dish

लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद भवन सुरक्षा उल्लंघन मामले में जेल में बंद ललित झा, मनोरंजन डी और सागर शर्मा से उनके आपराधिक इतिहास पर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट 10 नवंबर को अगली सुनवाई करेगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रांसजेंडर महिलाओं और बच्चों को बीएनएस कानून के तहत पीड़ित के रूप में शामिल करने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार सहित अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सारंडा वन क्षेत्र को अभयारण्य घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार को फिलहाल राहत दी है. कोर्ट ने 31,468.25 हेक्टेयर क्षेत्र को वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी घोषित करने के लिए एक सप्ताह में अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट 13 अक्टूबर को राहुल गांधी द्वारा दायर वोट चोरी आरोपों की एसआईटी जांच याचिका पर सुनवाई करेगा. याचिका में बेंगलुरु सेंट्रल 2024 लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची हेराफेरी के आरोप और सूची पर रोक की मांग की गई.

सुप्रीम कोर्ट ने जघन्य अपराधों में मृत्युदंड से संबंधित पीड़ित और समाज केंद्रित दिशा निर्देशों की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि याचिका में कोई मेरिट नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट शिवसेना पार्टी सिंबल विवाद मामले में दायर याचिका पर 12 नवंबर को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान उद्धव ठाकरे गुट की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट से कहा कि जनवरी में स्थानीय निकाय चुनाव होना है

दिल्ली हाईकोर्ट ने एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े की ओर से दायर याचिका पर नेटफ्लिक्स, रेड चिलीज़ और आर्यन खान को समन जारी किया है. कोर्ट 30 अक्टूबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

मध्य प्रदेश पुलिस की हिरासत में 26 साल के देवा पारधी की मौत के आरोपी दोनों पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट ने सीबीआई और मध्य प्रदेश सरकार को आड़ें हाथ लेते हुए पूछा कि गिरफ्तार करने में इतनी देरी क्यों हुई.

असम उच्च न्यायालय ने बीजेपी असम इकाई द्वारा 'एक्स' पर पोस्ट किए गए विवादित वीडियो को हटाने की याचिका पर नोटिस जारी किया. अदालत ने असम सरकार, बीजेपी और 'एक्स' को जवाब देने के लिए कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के नेता अब्दुल्ला आजम खान की फर्जी पासपोर्ट और दो पैन कार्ड के मामले में याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि ट्रायल अभी चल रहा है.