Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

Gyanvapi Shivling Verdict: वाराणसी जिला न्यायालय आज ज्ञानवापी विवादित स्थल को ढकने वाले खराब हो चुके सीलिंग कपड़े को बदलने के मामले में सुनवाई करेगा. ज्ञानवापी परिसर में कोर्ट के आदेश पर हुई सर्वेक्षण के दौरान शिवलिंग मिलने के बाद उस क्षेत्र को सील कर दिया गया था.

फिलिस्तीन में मृत पाए गए भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मुकुल आर्य की मौत की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है.

Internet Influencer Sandeepa Virk: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल बंद इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क की जमानत याचिका पर 28 अक्टूबर को सुनवाई होगी. ED ने चार्जशीट दाखिल की, फर्जी ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने का आरोप है.

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuck) की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस और खुफिया विभाग उनके हर कदम पर नजर रख रहे हैं.

पति को खोने वाली विधवा को 23 साल बाद न्याय मिला. 2002 के रेल हादसे की पीड़िता सैयनोक्ता देवी को अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ₹4 लाख का मुआवजा मिलेगा, ये राशि उसके खाते में जमा करने का निर्देश रेलवे को दिया गया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने बलात्कार के एक मामले में दोषसिद्धि को रद्द करते हुए कहा कि बिना ठोस सबूत के केवल 'शारीरिक संबंध' शब्द का उपयोग अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम का इस्तेमाल किसी बैंक को उसके वैध मॉर्गेज अधिकारों के प्रयोग से नहीं रोक सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवाद में एक आदेश देते हुए पति को निर्देश दिया है कि वह अपनी अलग रह रही पत्नी को 24 घंटे के भीतर उसके कपड़े और अन्य सामान लौटा दे.

ड्रग्स मामले में 18 महीने से जेल में बंद प्रवीण कुमार को पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत दे दी है. सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने विरोध किया, जबकि आरोपी के वकील ने झूठा फंसाने का आरोप लगाया है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गरीब कैदियों की जमानत सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किया हैं. यह योजना गंभीर अपराधों में शामिल कैदियों पर लागू नहीं होगी.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital