Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाली प्रवासी मजदूरों के मामले में केंद्र और 9 राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा. कोर्ट ने कहा कि नागरिकों के अधिकार राजनीतिक दलों या एजेंटों पर निर्भर नहीं होने चाहिए और अवैध प्रवेशियों की हिरासत जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़ी संख्या में लोगों को मृत दिखाए जाने पर चिंता व्यक्त की. कोर्ट ने नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर देते हुए 65 लाख लोगों का विवरण 19 अगस्त तक सार्वजनिक करने का आदेश दिया हैं.

उत्तराखंड के तीर्थस्थलों पर हो रही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने DGCA और राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है. याचिका में कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल, विशेष प्रशिक्षण और उन्नत मौसम पूर्वानुमान प्रणाली लागू करने की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने कोल्हापुर की महादेवी हथिनी के जामनगर स्थानांतरण मामले में दायर याचिका में संशोधन की अनुमति दी है. कोर्ट ने वंतारा वाइल्डलाइफ सेंटर को भी पक्षकार बनाने की मंजूरी दी और अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी.

यमन में मौत की सजा पाने वाली केरल की नर्स निमिषा प्रिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 8 हफ्ते बाद सुनवाई तय की. 2017 में हत्या के मामले में दोषी ठहराई गई प्रिया के मामले में यमन सरकार से बातचीत जारी है.

रेणुकास्वामी हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता दर्शन, पवित्रा गौड़ा समेत 7 आरोपियों की जमानत रद्द कर सरेंडर का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और पुलिस को तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

दिल्ली हाई कोर्ट ने डीएमआरसी को महिला शौचालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की कमी पर नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा. कोर्ट ने स्टेशनों पर वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल यूनिट की पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और नसबंदी में लापरवाही पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा. अदालत ने कानूनों के पालन पर चिंता जताई और सभी पक्षों की दलीलें सुनीं.

Delhi Riots: दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगे में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के आरोपी ताहिर हुसैन की नियमित जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा.

सुप्रीम कोर्ट में बिहार एसआईआर मामले की सुनवाई जारी है. कोर्ट ने 11 दस्तावेजों की वैधता, वोटर कार्ड और आधार कार्ड की भूमिका, और हटाए गए 65 लाख लोगों की सूची पर बहस की.