CLAT PG 2025: दिल्ली हाईकोर्ट ने आंसर की विवाद में छात्रों को दी राहत, एनएलयू को जल्द रिजल्ट जारी करने का आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने सीएलएटी पीजी 2025 की उत्तर कुंजी में विसंगतियों पर सुनवाई करते हुए छात्रों को राहत दी है. कोर्ट ने एनएलयू कंसोर्टियम को जल्द संशोधित परिणाम जारी करने का निर्देश दिया है.
एनएचएआई द्वारा मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9 जून को करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट 9 जून को उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें एनएचएआई ने मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें NH-38 मदुरै-तूतीकोरिन हाइवे पर टोल टैक्स वसूली पर रोक लगाई गई थी.
महिला एडीजे की चाइल्ड केयर लीव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड हाई कोर्ट को पुनर्विचार का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड की महिला एडीजे की चाइल्ड केयर लीव याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट को पूर्व के आदेशों से प्रभावित हुए बिना पुनर्विचार करने का निर्देश दिया. महिला जज एकल अभिभावक हैं और अनुसूचित जाति से आती हैं.
London: CJI जस्टिस बी.आर. गवई ने Gray’s Inn में डॉ. आंबेडकर की विरासत को सराहा, संबोधन में हुए भावुक
भारत के मुख्य न्यायाधीश ने लंदन के Gray's Inn में भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर की विरासत को सम्मान दिया. भारतीय संविधान के 75 वर्ष और डॉ. आंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला, सामाजिक-आर्थिक न्याय पर भी जोर दिया.
सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी को झटका, योगेश गौड़ा हत्याकांड में रद्द हुई जमानत
कर्नाटक के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की. उन पर 2016 में बीजेपी कार्यकर्ता योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में गवाहों को प्रभावित करने का आरोप है.
झारखंड महुआगढ़ी कोल ब्लॉक के आवंटन मामले में निदेशक मनोज जायसवाल दोषी करार
झारखंड महुआगढ़ी कोल ब्लॉक मामले में निदेशक मनोज जायसवाल दोषी, पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता सहित अन्य बरी. कोर्ट ने जेआईपीसीएल पर धारा 120बी, 420 के तहत दोष सिद्ध किया. सजा पर बहस 8 जुलाई को.
Batla House Demolition Case: विधवा महिला को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, DDA को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
Bulldozer Action in Delhi: बटला हाउस में विधवा इशरत जहां को हाई कोर्ट से राहत मिली, कोर्ट ने DDA को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया, अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी.
भ्रष्टाचार का मामला: दिल्ली हाईकोर्ट अहलमद की ओर से दायर अग्रिम जमानत वाली याचिका पर 9 जून को सुनवाई करेगा
दिल्ली हाईकोर्ट 9 जून को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार राऊज एवेन्यू कोर्ट के अहलमद की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कहा— केस ट्रांसफर के लिए दुर्भावना स्पष्ट होनी चाहिए.
26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी, कोर्ट ने तिहाड़ से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट ने 9 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा. कोर्ट ने तिहाड़ जेल से 9 जून तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है.
गुड़गांव SHO पर महिला वकील से यौन शोषण का आरोप, ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने गुड़गांव सेक्टर 50 के SHO पर महिला वकील द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के मामले में हरियाणा सरकार, पुलिस और SHO को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है.





