दिल्ली हाईकोर्ट: डीपीएस द्वारका ने निलंबित छात्रों का निलंबन लिया वापस, फैसले पर कोर्ट जल्द देगा आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट में द्वारका डीपीएस स्कूल द्वारा बढ़ी हुई फीस न देने पर छात्रों के निष्कासन मामले में सुनवाई हुई. स्कूल ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर निलंबन वापस लेने की जानकारी दी. कोर्ट ने उचित आदेश देने की बात कही.
झारखंड की महिला ADJ की चाइल्ड केयर लीव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 6 जून को करेगा सुनवाई
झारखंड की महिला एडीजे द्वारा चाइल्ड केयर लीव न मिलने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर 6 जून को सुनवाई होगी. याचिका में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है.
एआईएमपीएलबी की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द कर सकता है सुनवाई
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने केंद्र सरकार के वक्फ उम्मीद पोर्टल के लॉन्च पर सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की. बोर्ड ने इसे अवैध और संविधान विरोधी बताया, जबकि वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है.
दिल्ली शराब नीति घोटाले के मामले में सीएम केजरीवाल को कोर्ट से राहत, पासपोर्ट रिन्यूअल पर रोक नहीं
दिल्ली शराब घोटाले के आरोपी अरविंद केजरीवाल को पासपोर्ट रिन्यूअल की अनुमति मिल गई है. राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कहा कि विदेश यात्रा की अनुमति के बिना रिन्यूअल पर रोक का कोई औचित्य नहीं.
लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े मामले में लालू यादव के खिलाफ CBI का दावा, नौकरियों के लिए जाली दस्तावेज और सस्ती जमीन का लेनदेन
लैंड फॉर जॉब घोटाले में सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने जमीन के बदले अयोग्य लोगों को रेलवे में नौकरी दी. जाली प्रमाण पत्र, नकद लेनदेन और स्कूलों के अस्तित्व पर उठे सवाल.
शाहदरा गुरुद्वारा विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें शाहदरा स्थित गुरुद्वारे की जमीन को वक्फ संपत्ति बताकर मस्जिद होने का दावा किया गया था.
18 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने सलवा जुडूम केस बंद किया, शांति और पुनर्वास पर दिया जोर
सुप्रीम कोर्ट ने 18 साल से लंबित सलवा जुडूम मामले को बंद करने का आदेश दिया. कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में शांति और पुनर्वास के लिए केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर काम करने को कहा.
26/11 हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की अर्जी पर 9 जून को सुनवाई, मांगी परिवार से बात करने की इजाजत
मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट 9 जून को सुनवाई करेगा. राणा ने जेल में रहते हुए अपने परिवार से बात करने की अनुमति मांगी है, जिस पर एनआईए ने आपत्ति जताई है.
पश्चिम बंगाल 2021 में विधानसभा चुनावों के दौरान हिंदू परिवारों पर हमला करने के आरोपियों की जमानत को किया रद्द
पश्चिम बंगाल में 2021 चुनावों के दौरान बीजेपी समर्थक परिवार पर हमले के आरोपियों की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी. कोर्ट ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और निष्पक्ष सुनवाई पर असर की आशंका जताई.
मध्य प्रदेश के दो पत्रकारों की पिटाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
भिंड में पत्रकारों की पिटाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश पुलिस को नोटिस जारी किया है. पत्रकारों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. कोर्ट ने 9 जून को अगली सुनवाई तय की है.





