सुप्रीम कोर्ट ने CLAT 2025 में ओबीसी आरक्षण को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने CLAT 2025 में ओबीसी आरक्षण से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि मामला पहले से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है, इसलिए हस्तक्षेप संभव नहीं.
26/11 आतंकी हमलों के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा को परिवार से बातचीत करने की मिली अनुमति
26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत, परिवार से एक बार बात करने की इजाजत मिली. कोर्ट ने जेल प्रशासन से स्वास्थ्य पर रिपोर्ट भी मांगी.
केंद्र सरकार द्वारा समग्र शिक्षा योजना के तहत कथित धनराशि रोके जाने के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने जल्द सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने समग्र शिक्षा योजना के तहत केंद्र द्वारा तमिलनाडु की राशि रोकने के खिलाफ दाखिल याचिका पर त्वरित सुनवाई से इनकार किया. राज्य सरकार ने 2,291 करोड़ रुपये की बकाया राशि की मांग की है, जिसे अवैध और असंवैधानिक बताया गया है.
एनएचएआई याचिका पर मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम रोक
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट द्वारा मदुरै-तूतीकोरिन हाईवे पर टोल टैक्स वसूली रोकने के आदेश पर अंतरिम रोक लगाई. एनएचएआई की याचिका पर जवाब मांगा गया है, अगली सुनवाई तक टोल वसूली जारी रहेगी.
मध्य प्रदेश के दोनों पत्रकारों को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत
भिंड में पत्रकारों की पिटाई केस में सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार किया. कोर्ट ने दो हफ्तों में हाई कोर्ट जाने को कहा, तब तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया.
जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाए जाने वाले महाभियोग प्रस्ताव को आगे बढ़ना या अंतिम नतीजे तक पहुंचाना आसान नहीं
जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव की चर्चा जोरों पर है. जानें महाभियोग की प्रक्रिया, अब तक किन जजों पर प्रस्ताव लाया गया और क्यों कोई मामला अंतिम नतीजे तक नहीं पहुंच सका.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हमीरपुर शिक्षकों के नियमितीकरण को मंजूरी दी, प्रारंभिक अनियमितताएं खारिज
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हमीरपुर के दो शिक्षकों की अपील स्वीकार की. नियमितीकरण के बाद प्रारंभिक अनियमितता ठीक मानी जाएगी. जुझार सिंह और देवेंद्र सिंह को सेवा में बहाल रखने का आदेश.
Delhi: 34 डिजिटल अदालतों को राऊज एवेन्यु कोर्ट परिसर में ट्रांसफर करने के खिलाफ हड़ताल पर रहेंगे वकील
दिल्ली की 34 डिजिटल अदालतों को राऊज एवेन्यु ट्रांसफर करने का वकीलों ने विरोध किया. 9 जून को हड़ताल, नौ द्वारका, सात तीस हजारी समेत कई कोर्ट प्रभावित. पटियाला हाउस पॉक्सो कोर्ट भी शिफ्ट. वकील बोले- एकतरफा फैसला, परेशानी बढ़ी.
महाकुंभ भगदड़ में मौत मामला: हाईकोर्ट ने सरकार पूछा- कितने दावे हुए, कितनों को दिया मुआवजा, कितने तय, कितने लंबित, दाखिल करें हलफनामा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य नागरिकों का ट्रस्टी है, उसे मुआवजा योजना का लाभ सभी पीड़ितों को देना चाहिए. कुंभ हादसे में मृत महिला के केस में कोर्ट ने नोटिस जारी किया.
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में पटना हाईकोर्ट की अग्रिम जमानत पर जताई नाराजगी, चारों आरोपियों की जमानत रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के गंभीर मामले में पटना हाईकोर्ट द्वारा दिए गए अग्रिम जमानत आदेश को गलत बताया और चार आरोपियों की जमानत रद्द कर दी. कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में बिना गंभीरता के जमानत देना कानून की मूल भावना के खिलाफ है.





