Bharat Express DD Free Dish

लीगल

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से शर्तों के साथ जमानत मिली. कोर्ट ने जांच में सहयोग और पासपोर्ट सरेंडर का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने BPSC 70वीं मुख्य परीक्षा रद्द करने की याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित होगी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा नाबालिग से रेप और रेप की कोशिश को खारिज करने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी. कोर्ट ने कहा कि न्याय करते हुए संवेदनशीलता आवश्यक है.

सुप्रीम कोर्ट ने बाल तस्करी के आरोपियों को हाई कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने पर सख्त टिप्पणी की है और उत्तर प्रदेश सरकार और इलाहाबाद हाईकोर्ट पर नाराजगी जताई है.

सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए AIIMS डायरेक्टर को मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया है, जो विकास की मां की तबीयत की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगा.

आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की पुनर्विचार याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को जवाब दाखिल करने के लिए 4 हफ्तों का समय दिया है. जानिए पूरा मामला

पूर्व आईएएस ट्रेनी अफसर पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट से फिर राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाला अपना अंतरिम आदेश बढ़ा दिया है.

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन कानून के समर्थन में सात राज्यों की सरकारें सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं. सातों राज्यों ने याचिकाकर्ताओं की इस दलील का विरोध किया है कि वक्फ संशोधन कानून संविधान के विरुद्ध है.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें एसआईटी जांच और राज्य सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. कोलकाता हाई कोर्ट पहले ही मामले में संज्ञान ले चुका है और BSF की तैनाती का आदेश दिया गया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव से पहले फोटो सहित नई मतदाता सूची तैयार करने में हो रही देरी पर नाराज़गी जताई है और मुख्य सचिव को समयबद्ध कार्यक्रम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.