Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सुप्रीम कोर्ट 15 मई को वक्फ संशोधन कानून 2025 पर सुनवाई करेगा. मुस्लिम समुदाय ने इसे संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाया. केंद्र ने याचिकाओं को खारिज करने की मांग की.

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना व अन्य को दिव्यांगों पर टिप्पणी के लिए तलब किया. कोर्ट ने मुंबई पुलिस को गैर-हाजिरी पर बलपूर्वक पेशी का आदेश दिया. पिछली सुनवाई में क्लिप रिकॉर्ड की गई थी.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के सीजेआई संजीव खन्ना पर विवादित बयान के बाद सुप्रीम कोर्ट संक्षिप्त आदेश पारित करेगा. याचिका खारिज, बीजेपी ने बयान से दूरी बनाई.

सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद टूरिस्ट टास्क फोर्स के गठन और हिल क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2025 परीक्षा को लेकर दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. याचिका में परीक्षा को दो पालियों में कराने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई है. अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी.

मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान सहित अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि की 19 मई तक के लिए बढ़ा दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने बहादुर शाह ज़फर द्वितीय की परपोती सुल्ताना बेगम की लाल किले पर दावा करने वाली याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने इसे सुनवाई योग्य नहीं माना और अत्यधिक देरी के चलते अपील को भी ठुकरा दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने पश्चिमी दिल्ली मॉल घोटाले में सीबीआई को नोटिस जारी किया. 100 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, 27 मई को सुनवाई. सरकारी अधिकारियों, डेवलपर्स पर सवाल.

2019 Hoarding Misuse Case: 2019 में सार्वजनिक धन के दुरुपयोग को लेकर दर्ज पोस्टर-बैनर मामले में अरविंद केजरीवाल, गुलाब सिंह और निकिता शर्मा के खिलाफ राऊज एवेन्यू कोर्ट 8 मई को सुनवाई करेगा.

पटियाला हाउस कोर्ट में मजिस्ट्रेट वैभव कुमार के सामने 26/11 आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की हैं डराइटिंग का नमूना लिया गया. एनआईए ने जांच के तहत राणा की आवाज़ और हैंडराइटिंग के नमूने लेने की अनुमति मांगी थी.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital