टीएमसी सांसद साकेत गोखले को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, आदेश नहीं मानने पर मांगा जवाब
साकेत गोखले की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि संबंधित निर्देश को वापस लेने की अर्जी लंबित हैं और उसपर 15 अप्रैल को सुनवाई होनी है. इसलिए इस मामले को उसके बाद सुनवाई के लिए लगाया जाए.
दिल्ली हाईकोर्ट ने सैनिकों के लिए विकलांगता पेंशन को आवश्यक बताया, केंद्र की अपील खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट ने दो सैनिकों को विकलांगता पेंशन देने के एएफटी के फैसले को बरकरार रखते हुए केंद्र सरकार की अपील खारिज कर दी. अदालत ने सैन्य सेवा के दौरान उत्पन्न बीमारियों और विकलांगता को एक "पैकेज डील" करार देते हुए सैनिकों की निस्वार्थ सेवा के प्रति राष्ट्र की जिम्मेदारी को रेखांकित किया.
दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस: PG प्रवेश के लिए अतिरिक्त काउंसिलिंग न करने पर केंद्र और एम्स को जवाब देने का आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने पीजी प्रवेश के लिए अतिरिक्त काउंसिलिंग न करने पर केंद्र सरकार और एम्स को नोटिस जारी किया. 4 अप्रैल को सुनवाई होगी. याचिकाकर्ताओं ने अतिरिक्त काउंसिलिंग की मांग की है.
राऊज एवेन्यू कोर्ट का आदेश: UPSC घटना के मामले में भवन के तीन फ्लोर मालिकों को लौटाने का निर्देश
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत के मामले में बिल्डिंग के तीन फ्लोर मालिकों को लौटाने का निर्देश दिया. सीबीआई के पास पूरे भवन को सील करने का अधिकार नहीं है.
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला: HIV पीड़ितों को रोजगार में उचित अवसर देना अनिवार्य
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि एचआईवी से पीड़ितों को रोजगार में उचित अवसर देना अधिकारियों का कानूनी दायित्व है. पदोन्नति और नियुक्ति से इनकार करना भेदभाव है.
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, दूसरे राज्यों के रिटायर्ड जज नहीं बन सकेंगे वरिष्ठ वकील
दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया कि दिल्ली से बाहर के रिटायर्ड जज सीनियर एडवोकेट नहीं बन सकते. कोर्ट ने नियम 9B को वैध बताया और याचिका खारिज कर दी.
दिल्ली दंगा 2020: हत्या के 12 आरोपियों को कड़कड़डूमा कोर्ट ने किया बरी
कोर्ट ने कहा कि इस तरह की पोस्ट सिर्फ ग्रुप के दूसरे सदस्यों की नजर में हीरो बनने के इरादे से डाली जा सकती है. कोर्ट ने कहा कि व्हाट्सएप चैट के आधार पर आरोपी को दोषी साबित नही किया जा सकता है.
17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा
रोहिणी कोर्ट ने 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने वाले पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई. न्यायाधीश ने कहा कि वह समाज के लिए खतरा है और उसका अपराध जघन्य है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने बलात्कार के आरोपी फिल्म निर्देशक की जमानत याचिका खारिज की
दिल्ली हाईकोर्ट ने बलात्कार के आरोपी फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि जमानत से समाज में गलत संदेश जाएगा और आरोपी बेखौफ घूम सकता है.
अदालत ने कोर्ट आदेश न मानने पर सब रजिस्ट्रार को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 4 अप्रैल को पेशी के दिए निर्देश
द्वारका कोर्ट ने कापसहेड़ा के सब रजिस्ट्रार को पिता की वसीयत से संबंधित रिलीज़ डीड रजिस्टर न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. सब रजिस्ट्रार को 4 अप्रैल 2025 को कोर्ट में पेश होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है.







