सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि केस में शिवराज सिंह चौहान और विवेक तन्खा को दी सलाह, कहा-सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाएं विवाद
मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा से कहा कि वे आपसी बातचीत से विवाद का समाधान करें. कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने पर यह टिप्पणी की.
सुप्रीम कोर्ट ने BPSC 70वीं मुख्य परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज की, कहा – बार-बार चुनौती से परीक्षाएं पूरी नहीं हो पा रहीं
BPSC 70th Main Exam: सुप्रीम कोर्ट ने बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा को रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि बार-बार परीक्षाओं को चुनौती देने से भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हो रही है.
मकोका मामला: गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान सहित अन्य की बढ़ी न्यायिक हिरासत
मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान सहित अन्य की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है. कोर्ट इस मामले में 5 मई को सुनवाई करेगा.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
जम्मू-,कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे विश्व में निंदा की जा रही है. साथ ही कोर्ट में याचिका दायर की गई है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने मां को पास्को मामले में आरोपमुक्त किया, अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला जारी रखने का आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला को पास्को मामले में आरोपमुक्त कर दिया, जिसमें आरोप था कि उसने अपनी बेटी के यौन उत्पीड़न की शिकायत नहीं की थी. कोर्ट ने महिला की असहाय स्थिति को समझते हुए कार्यवाही रद्द की, लेकिन अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का आदेश दिया.
एमजे अकबर की अपील पर 19 सितंबर को होगी सुनवाई, प्रिया रमानी को बरी किए जाने को दी चुनौती
दिल्ली हाईकोर्ट 19 सितंबर को एमजे अकबर की उस अपील पर सुनवाई करेगा जिसमें उन्होंने पत्रकार प्रिया रमानी को आपराधिक मानहानि मामले में बरी किए जाने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है.
केरल में विधेयकों की मंजूरी पर राज्यपाल से विवाद, सुप्रीम कोर्ट 6 मई को करेगा सुनवाई
केरल सरकार और राज्यपाल के बीच विधेयकों की मंजूरी को लेकर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट 6 मई को सुनवाई करेगा. सरकार ने समयसीमा तय करने की मांग की है, तमिलनाडु मामले का हवाला भी दिया गया.
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग वाली याचिका पर नही हुई सुनवाई
वक्फ कानून के विरोध के बाद मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर राष्ट्रपति शासन की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी, जल्द सूचीबद्ध की जाएगी.
सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रोजगार पर खतरे को लेकर जताई चिंता, कही ये बड़ी बात
सुप्रीम कोर्ट ने एआई तकनीक के कारण ड्राइवरों जैसे पारंपरिक रोजगारों पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर चिंता जताई है. कोर्ट ने केंद्र सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 14 मई को होगी.
दिल्ली हाई कोर्ट से मेधा पाटकर को झटका, ट्रायल कोर्ट के आदेश का पालन करने को कहा
नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है. हाई कोर्ट ने साकेत कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार करते हुए उन्हें पहले ट्रायल कोर्ट के आदेश का पालन करने को कहा है.







