सुप्रीम कोर्ट में टीडीएस प्रणाली को चुनौती, जनहित याचिका पर 24 जनवरी को सुनवाई
अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय द्वारा टीडीएस प्रणाली को मनमानी और असंवैधानिक बताते हुए चुनौती दी गई है. याचिका में टीडीएस प्रणाली की समीक्षा और इसमें सुधार के लिए विधि आयोग और नीति आयोग को निर्देश देने की मांग की गई है.
दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी समीर महेंद्रू को UAE जाने की कोर्ट से मिली अनुमति
दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में आरोपी समीर महेंद्रू को 28 से 31 जनवरी तक UAE यात्रा की अनुमति दी, हालांकि ईडी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ट्रायल में उनकी जरूरत है. महेंद्रू पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं.
आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के समन के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगा दिल्ली हाईकोर्ट
Excise Policy Scam News: दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर 23 अप्रैल को सुनवाई होगी. केजरीवाल ने पीएमएलए की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है.
पटियाला हाउस कोर्ट ने MF हुसैन की विवादित पेंटिंग्स को जब्त करने का दिया आदेश
पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली आर्ट गैलरी से एमएफ हुसैन की हिंदू देवी-देवताओं पर बनाई गई दो विवादित पेंटिंग्स को जब्त करने का आदेश दिया है
दिल्ली हाईकोर्ट ने जामिया मिलिया इस्लामिया को ओबीसी छात्रों को कोचिंग देने पर जवाब देने का निर्देश दिया
कोर्ट ने जामिया मिलिया इस्लामिया को अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को सिविल सेवा की तैयारी के लिए कोचिंग देने पर जवाब देने का निर्देश दिया है
इलेक्टोरल बॉन्ड पर दायर पुनर्विचार याचिका को SC ने किया खारिज
इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एक पुनर्विचार याचिका दायर की गई है.
उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत के मामले में कुलदीप सेंगर को Delhi High Court से मिली अंतरिम जमानत
Unnao Rape Case: कोर्ट ने सेंगर को एम्स में सर्जरी के लिए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी और सर्जरी के बाद 27 जनवरी तक सरेंडर करने का आदेश दिया.
कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट 29 जनवरी को करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट 29 जनवरी को कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या मामले की सुनवाई करेगा. पीड़िता के माता-पिता ने सीबीआई जांच पर असंतोष जताते हुए मामले की दोबारा जांच की मांग की है.
दिल्ली दंगे: ताहिर हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, जस्टिस मिथल और अमानुल्लाह में मतभेद, मामला CJI के पास भेजा गया
दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नही मिली है. ताहिर हुसैन की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस अमानुल्लाह ने विभाजित फैसला सुनाया है.
बस्तर में पादरी की मौत पर शव दफनाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
बस्तर में पादरी की मौत के बाद शव को दफनाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने कहा कि शव को गांव के कब्रिस्तान में दफनाने से जुड़ी समस्या को सुलझाने की कोशिश की जा रही है, और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा.







