Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने फरवरी 2020 के दंगों के एक मामले में कार्यकर्ता देवांगना कलिता के खिलाफ जांच की केस डायरियों के संरक्षण पर पुलिस से जवाब मांगा.

कोर्ट ने अतुल सुभाष की मां की ओर से दायर याचिका का निपटारा कर दिया है, जिसमें बच्चे की कस्टडी की मांग की गई थी, कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि बच्चे की कस्टडी उसकी मां के पास ही रहेगी.

कोर्ट ने कहा है कि गंभीर अपराधों के आरोपी व्यक्तियों को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए. यह टिप्पणी ताहिर हुसैन की याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई है, जो दिल्ली दंगों के आरोपी हैं.

कांग्रेस पार्टी ने आयकर विभाग द्वारा दिए गए बकाया वसूली नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दो सप्ताह बाद सुनवाई करने का निर्णय लिया है.

Lakhimpur Kheri violence Case: कोर्ट ने लखीमपुर खीरी मामले में आशीष मिश्रा की जमानत को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की है. कोर्ट SP को आशीष मिश्रा द्वारा गवाहों को प्रभावित करने के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट यासीन मलिक के खिलाफ जम्मू में ट्रायल चलाने के मामले में 21 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगा. यासीन मलिक को तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काटनी पड़ रही है.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि यह मामला पूर्व सीजेआई एसए बोबडे के समय से चल रहा है. राजोआना 29 साल से जेल में बंद है. उसे अब रिहा किया जाना चाहिए.

20 Years jail to Rapist: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित रोहिणी कोर्ट ने 2020 में अपनी 16 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म के दोषी को आज सजा सुनाई. उसे 20 साल के सश्रम कारावास भुगतना होगा.

मकोका मामले में गिरफ्तार AAP के विधायक नरेश बलियान ने निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दिल्ली हाई कोर्ट बलियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर 20 जनवरी को सुनवाई कर सकता है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 28 जनवरी को अपना फैसला सुनाने का निर्णय लिया है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital