Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लीगल

Bikaner House Attachment Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने मध्यस्थता राशि के भुगतान न करने पर बीकानेर हाउस की कुर्की के खिलाफ नोखा नगर पालिका की अपील देरी के कारण खारिज कर दी. मामला 50.31 लाख रुपये के भुगतान से जुड़ा है.

दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने चुनाव प्रचार के चलते व्यक्तिगत पेशी से छूट दी. अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी.

प्रेमोदय खाखा पर एक नाबालिग का कथित तौर पर कई बार रेप करने और उसे गर्भवती करने का आरोप है. सुनवाई के दौरान खाका की ओर से पेश वकील सुभाशीष सोरेन ने दलील दी कि आरोपी अगस्त 2023 से जेल में है और मामले में आरोप पहले ही तय हो चुके है. वहीं दिल्ली पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी गंभीर है. लिहाजा जमानत याचिका खारिज किया जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के अधिकारियों द्वारा भू मालिकों को दिए गए अवैध मुआवजे की जांच का आदेश दिया है. इसके लिए कोर्ट ने एसआईटी का गठन किया है.

शशि थरूर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी नेता राजीव चंद्रशेखर द्वारा दायर मानहानि याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 3 फरवरी को फैसला सुनाएगा.

रेणुकास्वामी हत्या मामले में कर्नाटक सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता दर्शन, पवित्र गौड़ा और अन्य आरोपियों को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया. आरोप है कि दर्शन ने अपनी महिला मित्र पवित्रा गौड़ा को परेशान करने पर रेणुकास्वामी की हत्या करवाने की साजिश रची थी.

सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी श्रद्धानंद की दया याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह के लिए स्थगित कर केंद्र सरकार को निर्देश लेने का समय दिया. 84 वर्षीय श्रद्धानंद 30 साल से जेल में हैं और उन्होंने राष्ट्रपति से अपनी दया याचिका की समीक्षा में तेजी लाने की मांग की है.

उत्तर प्रदेश के संभल में बिना नोटिस दिए बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता ने इसे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेशों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि संपत्ति को ध्वस्त करना मौलिक अधिकारों का हनन है.

कांग्रेस नेता करण सिंह दलाल ने ईवीएम के चार प्रमुख घटकों की सत्यापन प्रक्रिया के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें कहा गया है कि चुनाव आयोग ने ईवीएम जांच के लिए कोई उचित तंत्र नहीं बनाया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश करने के मामले में सुनवाई से इनकार कर दिया है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital