Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लीगल

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया है कि विदेश में लिंग परिवर्तन सर्जरी करवाने वाले ट्रांसजेंडरों को भारत लौटने और पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए अद्यतन जानकारी देने की अनुमति दी जाएगी.

सचिवालय ने दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया है कि फरवरी में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, अब कैग (CAG) की रिपोर्ट को विधानसभा में पेश करने से कोई उपयोगी उद्देश्य पूरा नहीं होगा.

Tahir Hussain ने कहा है कि उसे अंतरिम जमानत दिया जाए जिससे वह चुनाव लड़ सके. याचिका सुनवाई के लिए जस्टिस नीना बंसल कृष्णा के समक्ष आया, लेकिन समय की कमी के कारण उसपर सुनवाई नहीं हो सकी. अब मामले में 13 जनवरी को सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि यह विधेयक अब कानून बन चुका है और याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट में चुनौती देने का सुझाव दिया.

कोर्ट ने यह साफ कर दिया था कि इसके अलावे और कोई अवसर नही दिया जाएगा. याचिका में कहा गया था कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपग्रेड की गई पॉलिसी 2009 के अनुसार कटे फटे या ऐसे नोटों की अदला बदली नही की जाएगी, जिनपर कुछ लिखा हुआ है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार पर लगाए गए 746.88 करोड़ रुपये के जुर्माने पर फिलहाल रोक लगा दी है, जो एनजीटी ने ठोस और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के उल्लंघन के कारण लगाया था.

दिल्ली हाईकोर्ट 30 जनवरी को महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये देने के आम आदमी पार्टी के चुनावी वादे के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा.

JEE Advanced 2025: SC ने जेईई-एडवांस्ड के लिए प्रयासों की संख्या को तीन से घटाकर दो करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और 4 सप्ताह में जवाब मांगा.

सुप्रीम कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद के कुएं से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह में जवाब देने को कहा. कोर्ट ने मस्जिद के कुएं पर यथास्थिति बनाए रखने की मांग पर सुनवाई की और नगरपालिका की पूजा से संबंधित अधिसूचना पर रोक लगा दी.

कांग्रेस विधायक चंदा सिंह गौर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग और अन्य पक्षों को 4 सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है. यह मामला 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल सिंह लोधी द्वारा उनकी चुनावी जीत को चुनौती देने से जुड़ा है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital