Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Seelampur Murder: लेडी डॉन जिकरा खान को कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, बदले की साजिश का खुलासा

सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या में लेडी डॉन जिकरा खान गिरफ्तार. कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड दी. बदले की साजिश, हथियार बरामद. परिजनों ने फांसी की मांग की.

Who is Lady Don zikra
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

सीलमपुर में 17 साल के लड़के की हत्या के मामले में गिरफ्तार 25 साल की महिला जिकरा खान को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने जिकरा को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फस्ट क्लास अनमोल नोहारिया की कोर्ट ने सोमवार को जिकरा को पेश करने का आदेश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने दलील देते हुए कहा कि हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद करना है.

इसके अलावे हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करना है. पुलिस के अनुसार दोनों भाई बहन मिलकर गैंग चलाते हैं. गैंग में 15 से ज्यादा लड़के है. हालही में पुलिस ने जिकरा के घर से हथियार बरामद किया था. साथ ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हाल ही में वह जेल से छुटी थी. 18 अप्रैल शाम को करीब 6 बजे पीड़ित कुणाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी.

उसे उसके घर से चंद मीटर दूर मार डाला गया था. पुलिस ने बताया कि कुणाल की हत्या बदला लेने के लिए की गई थी. कुणाल के एक साथी और एक संदिग्ध के बीच पहले कहासुनी हुई थी. पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान जिकरा ने हत्या में शामिल होने की बात को कबूल कर लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की.साजिश लेडी डॉन कही जाने वाली जिकरा ने रची थी. जानकारी के मुताबिक वह अपने भाई पर हुए हमले की बदला लेना चाहती थी.

मृतक के परिजनों ने खुद को लेडी डॉन कहने वाली जिकरा नामक महिला समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. जबकि पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दो ही आरोपी दिखाई दे रहें है. जिनमें कोई महिला नही है. मृतक के परिजनों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होते तो अब तक हत्यारे एनकाउंटर में मारे जा चुके होते.

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: ISI के 13 आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया, आतंकी साजिश नाकाम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital