ब्राह्मी के सेवन के फायदे
Ayurvedic Health Benefits of Brahmi: आजकल कामकाज के बढ़ते प्रेशर के साथ, सामाजिक प्रेशर और व्यक्तिगत संबंधों में तनाव के साथ सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल ने मानसिक तनाव की समस्या को बढ़ा दिया है. साथ ही, कोविड-19 महामारी के बाद से अकेलापन और सामाजिक दूरी ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर डाला है.
आज की तेज रफ्तार दुनिया में, लोग अक्सर अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं देते हैं, जिससे तनाव, चिंता और अन्य मानसिक विकारों का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोगों को भूलने जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं. खास बात यह है कि लोग मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं के बारे में ज्यादा ध्यान भी नहीं देते. ‘ब्राह्मी ‘ एक ऐसी प्राचीन जड़ी बूटी है, जो मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने में सहायक हो सकती है.
क्या ब्राह्मी दिमाग के लिए अच्छी है?
‘ब्राह्मी’ प्राचीन जड़ी बूटियों में से एक है, जो मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं के लिए एक बेहतर आर्युवैद विकल्प है. ‘ब्राह्मी’ से होने वाले फायदे के कारण इसे मस्तिष्क का टॉनिक कहना गलत नहीं होगा. ये सिरदर्द, थकान, अनिद्रा, तनाव के साथ-साथ बालों की हेल्थ के लिए भी एक अच्छा विकल्प है. दिमाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान के लिए एक्सपर्ट अक्सर इस आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के प्रयोग की सलाह देते हैं.
जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय?
एक्सपर्ट की मानें तो लोग कई प्राचीन जड़ी बूटियों को ‘ब्राह्मी’ समझ लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं है. मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लोग ‘ब्राह्मी’ जड़ी बूटी का उपयोग सैकड़ों से सालों से कर रहे हैं. यह एकमात्र ऐसा आयुर्वेदिक नुस्खा है, जो किसी भी उम्र में दिमाग को तेज करने में कारगर साबित हो सकता है. इसके नियमित सेवन से तनाव में कमी, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार और दिमाग के अन्य फंक्शन के एक्टिव करने में मदद मिलती है.
ये भी पढ़ें: मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने में मददगार है अरोमाथेरेपी, जानें कैसे मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है यह थेरेपी?
ब्राह्मी की तासीर कैसी होती है?
‘ब्राह्मी’ की तासीर को ठंडा माना जाता है, जो शरीर और मन को ठंडक प्रदान करता है. आयुर्वेद में माना जाता है कि ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करने से शरीर की पित्त और कफ दोष को संतुलित करने में मदद मिलती है. ये मानसिक शांति को बढ़ाता है, जिससे आदमी शांत और संतुलित महसूस करता है. ‘ब्राह्मी’ को यादाश्त और ध्यान बढ़ाने, तनाव और चिंता कम करने, अनिद्रा की समस्या को दूर करने, अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी समस्याओं में भी सहायक माना जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




