Bharat Express DD Free Dish

Monsoon Hair Fall Tips: मानसून में झड़ रहे हैं बाल? अपनाएं ये आसान रेमेडी, डैंड्रफ और हेयर फॉल से मिलेगी राहत

बरसात के मौसम में नमी और एसिडिक बारिश की वजह से बालों में डैंड्रफ, इंफेक्शन और हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है. जानिए बालों को मजबूत बनाने, स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाने के लिए आसान उपाय और असरदार प्याज का नुस्खा.

Monsoon, Hair Fall Tips, Lifestyle

Monsoon Hair Fall Tips: मानसून का मौसम भले ही गर्मी से राहत दिलाता है लेकिन इस मौसम में अगर आप अक्सर बारिश में भीग जाते हैं तो बालों की शामत आनी तय है. बालों की जड़ों में नमी जमा होने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. नतीजा यह होता है कि डैंड्रफ, फंगल इंफेक्शन और तेजी से बाल टूटने की परेशानी शुरू हो जाती है.

पहले के जमाने में लोग कहते थे कि बारिश का पानी सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन आज प्रदूषण, गाड़ियों और फैक्ट्रियों के धुएं के कारण यह पानी एसिडिक हो चुका है. यह पानी बालों और त्वचा दोनों को भारी नुकसान पहुंचाता है.

हेलमेट पहनने वाले रखें खास ध्यान

अगर आप रोज बाइक चलाते हैं और हेलमेट पहनते हैं तो मानसून में आपको दोगुना सावधान रहने की जरूरत है. पसीने और बारिश की नमी से हेलमेट के अंदर कीड़े या बैक्टीरिया पनप सकते हैं. इससे बचने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है.

  • हेलमेट लगाने से पहले सिर पर कोई साफ सूती रुमाल या स्कार्फ जरूर बांधें.
  • अपनी कंघी को नियमित रूप से धोते रहें ताकि इंफेक्शन न फैले.
  • गीले बालों में नमी जमा होने से जड़ें कमजोर होकर टूटने लगती हैं.

आसान प्याज का नुस्खा

बारिश में हेयर फॉल से निपटने के लिए प्याज का रस बेहद कारगर माना जाता है. प्याज में मौजूद सल्फर बालों को मजबूत बनाता है और नई ग्रोथ में मदद करता है. इसे बनाने का और लगाने का सही तरीका नीचे दिया गया है.

बनाने और लगाने का तरीका:

  • एक कटोरी में प्याज का रस निकाल लें.
  • इसमें थोड़ा सा नारियल तेल और आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें.
  • इस मिक्सचर को अपनी स्कैल्प पर लगाएं और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • इसके बाद किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैंपू से बाल धो लें.
  • हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है.

बता दें कि बालों को जड़ों से पोषण देने और स्कैल्प इंफेक्शन से बचाने के लिए आप रोजमेरी ऑयल या लेमन ऑयल से चंपी भी कर सकते हैं. यह न सिर्फ इंफेक्शन से राहत दिलाता है बल्कि आपके बालों में प्राकृतिक चमक भी बनाए रखता है.

ये भी पढ़ें- पानी, मगरमच्छ और जहरीले सांप… जानिए प्राचीन किलों के बाहर क्यों खोदते थे खौफनाक खाई?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read