Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बारिश के दिनों में फंगल इंफेक्शन होने का रहता है सबसे ज्यादा खतरा, इन बातों का रखें ध्यान, अपना सकते हैं ये घरेलू उपाय

फंगल इंफेक्शन किसी को भी हो सकता है और शरीर के कई हिस्सों में दिखाई दे सकता है. फंगल इंफेक्शन से दाद-खाज या खुजली जैसी समस्या हो सकती है जो काफी लंबे समय तक रहती है.

फंगल इंफेक्शन

फंगल इंफेक्शन

Fungal Infections In Monsoon: जैसा की आप सभी जानते हैं बारिश का मौसम शुरू हो गया है माना जाता है कि जहां बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलती है तो वहीं इस मौसम में कई तरह की बीमारियां भी होती हैं. जैसे फंगल इंफेक्शन, कीड़े-मकोड़े, बैक्टीरिया या इन्फेक्टेड लोगों के कॉन्टैक्ट में आने से होता है. फंगल इंफेक्शन किसी को भी हो सकता है और शरीर के कई हिस्सों में दिखाई दे सकता है. फंगल इंफेक्शन से दाद-खाज या खुजली जैसी समस्या हो सकती है जो काफी लंबे समय तक रहती है. पर क्या आप जानते है फंगल इंफेक्शन को माइकोसिस के रूप में भी जाना जाता है कई तरह के फंगस इंसानों के लिए हानिकारक नहीं होते है लेकिन उनमें से कुछ ऐसे होते है जो रोग पैदा करने में सक्षम हैं. फंगल इंफेक्शन आपकी त्वचा, नाखूनों या फेफड़ों में फैल सकता है. फंगस आपके शरीर या स्किन में भी प्रवेश कर सकता है और पूरे इम्यून सिस्टम को भी खराब कर सकता है. तो आइए आपको बताते हैं फंगल इंफेक्शन से बचने के तरीके.

फंगल इंफेक्शन से बचने के तरीके

सूती या लिनेन जैसे फैब्रिक वाले कपड़े पहनें ताकि स्किन को सांस लेने की जगह मिले. ढीले-ढाले कपड़े पहनें, जिससे हवा शरीर तक पहुंच सके. ऐसे कपड़े आपकी स्किन को ड्राई रखते हैं और इसे फंगस से बचाते हैं.

र्सनल हाइजीन

फंगस इंफेक्शन से बचने के लिए पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी है. नियमित रूप से अपने हाथ एंटी फंगल साबुन से धोएं, खासकर बारिश में भीगने के बाद, ऐसा जरूर करें. अपने नाखूनों को छोटा और साफ रखें ताकि बारिश के इस मौसम में आप इंफेक्शन से बच सकें.

ये भी पढ़ें:Pawan Singh Video: लखनऊ की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाते नजर आए पावर स्टार पवन सिंह, इस फिल्म के सेट से लीक हुआ वीडियो, देखिए

स्किन को रखें ड्राई

अत्यधिक नमी की वजह से स्किन पर फंगस का जमाव हो सकता है. जब आप बारिश में भीग जाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप पूरी तरह से खुद को सुखाएं. बाहों के नीचे, स्तनों के बीच में और पैरों के बीच में फंगस का खतरा अधिक होता है, ऐसे में इन हिस्सों को अच्छे से ड्राई करें.

हाइड्रेटेड रहें

पर्याप्त पानी पीने से आपकी स्किन स्वस्थ रहती है और शरीर से प्रदूषक तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिलती है. विटामिन और मिनरल्स से भरपूर से डाइट आपकी इम्यूनिटी मजबूत करती है, जिससे यह फंगस इंफेक्शन के प्रति अधिक प्रतिरोधी हो जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital